Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, राज्य शासन ने जारी की 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर…छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद राज्य शासन ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका राजपत्र में प्रकाशन कर दिया है। यह सूची छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में नियुक्त करने की नीति-2007 के तहत अधिसूचित की गई है।

इस सूची में प्रदेश के 20 विभिन्न खेलों के कुल 156 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों का चयन वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर किया गया है।

बताया गया है कि 30 जून को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में इस सूची को मंजूरी दी गई थी। बैठक में उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव सहित समिति के सदस्यों ने सभी आवेदनों और पात्रता का विस्तृत परीक्षण करने के बाद 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन को अंतिम रूप दिया।

आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सामान्य प्रशासन विभाग ने इस सूची का राजपत्र में प्रकाशन कर दिया है। इससे प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त होगा और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए नई प्रेरणा मिलेगी।

बड़ी खबर: — सोमवार को देंगे कलेक्टर को ज्ञापन :- बिहारी सिंह टोडर
आज फोकस में

बड़ी खबर: — सोमवार को देंगे कलेक्टर को ज्ञापन :- बिहारी सिंह टोडर

भाजपा पार्षद दल का हल्ला बोल: राशन कार्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर पालिका में जमकर विरोध
आज फोकस में

भाजपा पार्षद दल का हल्ला बोल: राशन कार्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर पालिका में जमकर विरोध

किसानों को बड़ी राहत: विधायक रोहित साहू के निर्देश पर कुकदा पिकअप वियर से छोड़ा गया पानी
आज फोकस में

किसानों को बड़ी राहत: विधायक रोहित साहू के निर्देश पर कुकदा पिकअप वियर से छोड़ा गया पानी

रतनपुर पुलिस का शराब कोचियों पर प्रहार, 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

रतनपुर पुलिस का शराब कोचियों पर प्रहार, 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

गनियारी जलाशय, पतोरा नहर लाइनिंग और ठाकुरदेव जलाशय का होगा कायाकल्प,जिले की तीन जलाशय परियोजनाओं के लिए मिली 11 करोड़ राशि की स्वीकृति
आज फोकस में

गनियारी जलाशय, पतोरा नहर लाइनिंग और ठाकुरदेव जलाशय का होगा कायाकल्प,जिले की तीन जलाशय परियोजनाओं के लिए मिली 11 करोड़ राशि की स्वीकृति

15 अगस्त की स्कूली रैली को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर ने की ट्रैफिक डायवर्जन की मांग
आज फोकस में

15 अगस्त की स्कूली रैली को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर ने की ट्रैफिक डायवर्जन की मांग

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp