
तखतपुर नगर पालिका में कार्ड के नाम पर लूट: भाजपा पार्षदों ने किया जमकर विरोध
तखतपुर :— नगर पालिका परिषद, तखतपुर के कार्यालय में राशन कार्ड निर्माण में व्याप्त भ्रष्टाचार, अवैध वसूली एवं जानबूझकर हो रहे विलंब के खिलाफ आज भाजपा पार्षद दल ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अवैध वसूली नगर पालिका कार्यालय के अंदर-बाहर सक्रिय दलालों के माध्यम से राशन कार्ड बनाने के नाम पर बिना रसीद के मोटी रकम वसूली जा रही है। पैसे देने वालों के कार्ड 2-4 दिन में बनकर आ जा रहे हैं।
जानबूझकर फाइलें दबाना पार्षदों द्वारा नियम अनुसार जमा कराए गए आवेदनों को महीनों तक कार्यालय में दबाकर रखा जा रहा है। गरीब आवेदकों को बार-बार चक्कर लगवाए जा रहे हैं। पारदर्शिता का पूर्ण अभाव आवेदन जमा करने का कोई रजिस्टर, रसीद या ट्रैकिंग सिस्टम नहीं है। किसका आवेदन कहां अटका है इसकी कोई जानकारी नहीं दी जाती।
इस कारण आम जनता का नगर पालिका प्रशासन से विश्वास उठ रहा है।
1. नगर पालिका तखतपुर की राशन कार्ड शाखा की तत्काल जांच कराई जाए
2. पिछले 6 माह में पार्षदों एवं आम नागरिकों द्वारा जमा सभी लंबित आवेदनों को 15 दिवस के भीतर निराकृत किया जाए।
3. नगर पालिका कार्यालय में राशन कार्ड हेतु हेल्प डेस्क एवं सूचना पटल लगाया जाए ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध हो सके।
नेता प्रतिपक्ष कोमल सिंह ठाकुर ने कहा कि _”यदि 15 दिन के भीतर प्रशासन ने सुधार नहीं किया तो भाजपा पार्षदगण नगर पालिका कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे। हम जनमानस की भावना को आहत नहीं होने देंगे।
पार्षद कैलाश देवांगन ने कहा जो पैसा दे रहे हैं उसका राशन कार्ड 2 दिन में आ रहा है और जो ईमानदारी से फॉर्म जमा कर रहे हैं उनका आवेदन कोने में फेंक दिया जा रहा है।
इस दौरान वार्ड क्रमांक 6 के इस्लाम अंसारी सहित अन्य भाजपा पार्षदों ने भी भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी।
भाजपा पार्षद दल, नगर पालिका परिषद तखतपुर

भाजपा पार्षद दल का हल्ला बोल: राशन कार्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर पालिका में जमकर विरोध">








