Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

रायपुर :— राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक टू-लेन सड़क के फोरलेन में उन्नयन के लिए 21 करोड़ 81 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से 36.40 किमी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से राशि स्वीकृति के संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया है।

उप मुख्यमंत्री साव ने कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्रियों एवं संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को कार्य की निविदा समय-सीमा में करने, निर्माण कार्य प्राक्कलन व कार्य संपादित करने में मितव्ययिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने निर्माण एजेंसी से अनुबंधित समय-सीमा में काम पूर्ण किया जाना सुनिश्चित कराने को कहा है।

कार्य पूर्ण किये जाने के लिए अनावश्यक समय-सीमा वृद्धि नहीं किए जाने के भी निर्देश विभाग ने दिए हैं। अपरिहार्य एवं नियंत्रण से बाहर मान्य कारणों के आधार पर ही सक्षम अधिकारी द्वारा समय-सीमा में वृद्धि की जा सकेगी। निर्माण कार्य की समयावधि में वृद्धि (Time Extension) नियमानुसार अर्थदंड सहित अधिरोपित करने के निर्देश दिए गए हैं।

<span style=नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़">
आज फोकस में

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़

पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने मंदिर परिसर में दी जान, फांसी के फंदे पर मिला शव
आज फोकस में

पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने मंदिर परिसर में दी जान, फांसी के फंदे पर मिला शव

बड़ी खबर: — सोमवार को देंगे कलेक्टर को ज्ञापन :- बिहारी सिंह टोडर
आज फोकस में

बड़ी खबर: — सोमवार को देंगे कलेक्टर को ज्ञापन :- बिहारी सिंह टोडर

भाजपा पार्षद दल का हल्ला बोल: राशन कार्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर पालिका में जमकर विरोध
आज फोकस में

भाजपा पार्षद दल का हल्ला बोल: राशन कार्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर पालिका में जमकर विरोध

किसानों को बड़ी राहत: विधायक रोहित साहू के निर्देश पर कुकदा पिकअप वियर से छोड़ा गया पानी
आज फोकस में

किसानों को बड़ी राहत: विधायक रोहित साहू के निर्देश पर कुकदा पिकअप वियर से छोड़ा गया पानी

रतनपुर पुलिस का शराब कोचियों पर प्रहार, 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

रतनपुर पुलिस का शराब कोचियों पर प्रहार, 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp