Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिल्हा पुलिस का ऑपरेशन प्रहार: 16.2 लीटर अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी भी जब्त

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

बिलासपुर:— पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बिल्हा पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 16.200 लीटर देशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी (CG10CD4775) भी जब्त की है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दगौरी शराब भट्ठी से भारी मात्रा में शराब खरीदकर दो युवक स्कूटी से परिवहन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उड़गन रेलवे फाटक के पास घेराबंदी कर स्कूटी को रोका।
तलाशी के दौरान स्कूटी में रखे बैग और डिक्की से 60 नग देशी प्लेन एवं 30 नग देशी मसाला शराब, कुल 16.200 लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 9 हजार रुपये है।
पुलिस ने राजेन्द्र यादव (25 वर्ष), निवासी पत्थरखान भाठा, थाना बिल्हा तथा एक अपचारी बालक के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी.एल. चंद्राकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश बंजारे, प्रीति पैकरा, करण राज बघेल तथा आरक्षक संतोष मरकाम और संजय निर्मलकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp