Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मां घटारानी वाटरफॉल में बड़ा हादसा टला, 51 फीट ऊंचाई से गिरा युवक

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मां घटारानी वाटरफॉल में रविवार को उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब 51 फीट ऊंचाई वाले झरने से एक युवक नीचे गिर गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घायल युवक की पहचान खूबलाल डिमर, निवासी रावा, जिला धमतरी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल फिंगेश्वर के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस की लगातार समझाइश, फिर भी लापरवाही जारी
मां घटारानी वाटरफॉल में लगातार बढ़ती पर्यटकों की भीड़ और हादसों की आशंका को देखते हुए गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर पुलिस द्वारा लगातार पर्यटकों को सावधानी बरतने की समझाइश दी जा रही है। खतरनाक स्थानों पर नहीं जाने और झरने के आसपास सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील भी की जाती रही है।

इसके बावजूद कुछ पर्यटक पुलिस की समझाइश और कार्रवाई को नजरअंदाज कर शराब का सेवन कर पर्यटन स्थल पर पहुंच रहे हैं। नशे की हालत में झरने और ऊंचाई वाले खतरनाक स्थानों के करीब जाना जानलेवा साबित हो सकता है।

लापरवाही पड़ सकती है भारी
मां घटारानी वाटरफॉल में बारिश के मौसम में पानी का बहाव काफी तेज हो जाता है और चट्टानें भी फिसलन भरी रहती हैं। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। रविवार को युवक के 51 फीट ऊंचाई से गिरने की घटना ने एक बार फिर पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा और सतर्कता का मुद्दा सामने ला दिया है।

पुलिस प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि शराब का सेवन कर पर्यटन स्थलों पर न जाएं, प्रतिबंधित एवं खतरनाक स्थानों पर जाने से बचें और पुलिस द्वारा लगाए गए सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी और समझाइश अभियान चलाया जा रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp