Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोटा में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी, एसएसपी और कलेक्टर ने किया जागरूक

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए उपाय, 1930 हेल्पलाइन पर तत्काल सूचना देने की अपील

रतनपुर….कोटा जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को देखते हुए थाना कोटा पुलिस द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, पुरानी बस्ती कोटा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं और विद्यालयीन स्टाफ को साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों तथा उनसे बचाव के उपायों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।कार्यक्रम का आयोजन जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल, उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा शशिकांत भारद्वाज एवं पुलिस टीम द्वारा किया गया।

एसएसपी ने छात्राओं को दी साइबर सुरक्षा की सीख

कार्यक्रम में एसएसपी रजनेश सिंह ने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि OTP, ATM PIN, UPI PIN, बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करनी चाहिए।उन्होंने सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सतर्क रहने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, अनजान एप्लीकेशन डाउनलोड नहीं करने और ऑनलाइन लेन-देन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की।

कलेक्टर ने कहा—सजगता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा उपाय

जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल तकनीक ने जीवन को आसान बनाया है, लेकिन इसके साथ साइबर अपराध की चुनौतियां भी बढ़ी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से डिजिटल संसाधनों का उपयोग जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करने का आह्वान किया।उन्होंने छात्राओं को स्वयं साइबर अपराध से सुरक्षित रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी ऑनलाइन ठगी के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें संपर्क

कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी होती है तो घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। साथ ही नजदीकी पुलिस थाना को भी घटना की जानकारी दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई करते हुए ठगी की राशि को होल्ड कराने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
विद्यालय परिवार की रही सक्रिय सहभागिता कार्यक्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला पुरानी बस्ती, कोटा की प्राचार्या श्रीमती आशा दत्ता, प्रभारी प्राचार्य श्रीमती अर्पणा लाल, विद्यालय के व्याख्याता, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

विद्यालय परिवार ने पुलिस के साइबर जागरूकता

अभियान की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और विद्यालयीन स्टाफ ने साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं तथा स्वयं जागरूक रहने के साथ अपने परिवार और समाज को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। थाना कोटा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगातार साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल पुलिस एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 से संपर्क करें।

NEET पेपर लीक के खिलाफ देशभर के युवाओं ने उठाई आवाज, क्या अब गरियाबंद के फर्जी शिक्षाकर्मी मामले में प्रदेश के युवा करेंगे आंदोलन
आज फोकस में

NEET पेपर लीक के खिलाफ देशभर के युवाओं ने उठाई आवाज, क्या अब गरियाबंद के फर्जी शिक्षाकर्मी मामले में प्रदेश के युवा करेंगे आंदोलन

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा (ताइक्वांडो प्रतियोगिता) गौरेला-पेंड्रा -मरवाही में संपन्न
आज फोकस में

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा (ताइक्वांडो प्रतियोगिता) गौरेला-पेंड्रा -मरवाही में संपन्न

कोटा पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

कोटा पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

<span style=कोटा में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी, एसएसपी और कलेक्टर ने किया जागरूक">
आज फोकस में

कोटा में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी, एसएसपी और कलेक्टर ने किया जागरूक

जिले के नवनियुक्त कलेक्टर रणबीर शर्मा ने किया पदभार ग्रहण, 2012 बैच के आई.ए.एस. शर्मा बने गरियाबंद जिले के 14वें कलेक्टर
आज फोकस में

जिले के नवनियुक्त कलेक्टर रणबीर शर्मा ने किया पदभार ग्रहण, 2012 बैच के आई.ए.एस. शर्मा बने गरियाबंद जिले के 14वें कलेक्टर

अन्नपूर्णा ग्रेन एटीएम से आसान हुआ राशन वितरण, 650 बीपीएल परिवारों को मिल रही सुविधा
आज फोकस में

अन्नपूर्णा ग्रेन एटीएम से आसान हुआ राशन वितरण, 650 बीपीएल परिवारों को मिल रही सुविधा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp