Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आवारा मवेशियों को लेकर विवाद में खूनी वारदात, एक की मौत; 7 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर/मस्तूरी:— ग्राम रलिया में आवारा मवेशियों को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। लाठी-डंडों और मुक्कों से किए गए कथित प्राणघातक हमले में चार ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें गंभीर रूप से घायल जीवन मेहर की CIMS बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मस्तूरी पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।
मवेशियों को लेकर शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त की शाम ग्राम लिमतरा के ग्रामीण अपनी धान की फसल की रखवाली कर रहे थे। फसल को नुकसान पहुंचा रहे करीब 15 से 20 आवारा मवेशियों को ग्रामीण भगाकर ग्राम रलिया के आगे भारतमाला सड़क के किनारे छोड़कर वापस लौट रहे थे।
बताया गया कि रात करीब 8:30 बजे रलिया भारतमाला रोड स्थित पुल के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। मवेशियों को अपनी तरफ लाने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते गाली-गलौज के बाद ग्रामीणों पर लाठी-डंडों और मुक्कों से हमला कर दिया गया।
हमले में चार ग्रामीण घायल
हमले में उमेश बरगाह सहित अन्य ग्रामीणों को चोटें आईं। वहीं मुंडूल केंवट और जीवन मेहर को गंभीर चोट लगने पर तत्काल CIMS बिलासपुर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान जीवन मेहर की मौत हो गई।
पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद थाना मस्तूरी और ACCU बिलासपुर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए लाठी-डंडे सहित अन्य सामान भी जब्त किए हैं। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपियों में गजानंद पटेल (35), अजय चंद्राकर (28), अश्विनी पटेल (22), आलोक सिदार (18), कोमल चंद्राकर (22), लोमस चंद्राकर (19) और घनश्याम चौहान उर्फ गोलू (29), सभी निवासी ग्राम रलिया, थाना मस्तूरी शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 191(2), 103(2), 112 BNS के तहत कार्रवाई की है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
फसल बचाने के लिए मवेशियों को भगाने से शुरू हुआ विवाद एक ग्रामीण की जान जाने तक पहुंच गया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस पूरे मामले की जांच और फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

NEET पेपर लीक के खिलाफ देशभर के युवाओं ने उठाई आवाज, क्या अब गरियाबंद के फर्जी शिक्षाकर्मी मामले में प्रदेश के युवा करेंगे आंदोलन
आज फोकस में

NEET पेपर लीक के खिलाफ देशभर के युवाओं ने उठाई आवाज, क्या अब गरियाबंद के फर्जी शिक्षाकर्मी मामले में प्रदेश के युवा करेंगे आंदोलन

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा (ताइक्वांडो प्रतियोगिता) गौरेला-पेंड्रा -मरवाही में संपन्न
आज फोकस में

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा (ताइक्वांडो प्रतियोगिता) गौरेला-पेंड्रा -मरवाही में संपन्न

कोटा पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

कोटा पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

कोटा में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी, एसएसपी और कलेक्टर ने किया जागरूक
आज फोकस में

कोटा में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी, एसएसपी और कलेक्टर ने किया जागरूक

जिले के नवनियुक्त कलेक्टर रणबीर शर्मा ने किया पदभार ग्रहण, 2012 बैच के आई.ए.एस. शर्मा बने गरियाबंद जिले के 14वें कलेक्टर
आज फोकस में

जिले के नवनियुक्त कलेक्टर रणबीर शर्मा ने किया पदभार ग्रहण, 2012 बैच के आई.ए.एस. शर्मा बने गरियाबंद जिले के 14वें कलेक्टर

अन्नपूर्णा ग्रेन एटीएम से आसान हुआ राशन वितरण, 650 बीपीएल परिवारों को मिल रही सुविधा
आज फोकस में

अन्नपूर्णा ग्रेन एटीएम से आसान हुआ राशन वितरण, 650 बीपीएल परिवारों को मिल रही सुविधा

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp