Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के वक्त विमान का टायर फटा

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से बिलासपुर पहुंची Alliance Air की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान विमान का टायर अचानक फट गया। हालांकि, पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और विमान को सुरक्षित रनवे पर रोक लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, Alliance Air की फ्लाइट नंबर 9I697 दिल्ली से बिलासपुर पहुंची थी। विमान बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था, तभी अचानक उसका टायर फट गया। टायर फटने की घटना के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

हालांकि राहत की बात यह रही कि पायलट ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए विमान को सुरक्षित रनवे पर रोक लिया। विमान में सवार सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है। घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

विमान में तकनीकी खराबी के बाद बिलासपुर से प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट भी प्रभावित हुई है। बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। इससे प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना के बाद विमान की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल टायर फटने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। एयरलाइन और संबंधित अधिकारियों की तकनीकी जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल सबसे बड़ी राहत यही है कि लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फटने के बावजूद कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइन की ओर से विमान की तकनीकी जांच की जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp