Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुष्पवर्षा से कृष्णमय हुआ पेंड्रा, जयकारों के बीच यादव समाज की शोभायात्रा का विहिप ने किया भव्य स्वागत

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा शहर… झांकियों ने मोहा मन, समाज प्रमुखों का श्रीफल-अंगवस्त्र से किया सम्मान

पेंड्रा:— श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पेंड्रा में आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हिंदू यादव समाज की ओर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालुओं ने पूरे शहर को ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से कृष्णमय कर दिया। शोभायात्रा का विश्व हिंदू परिषद की ओर से पुष्पवर्षा कर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में यादव समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और भक्तजन शामिल हुए। भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा से पेंड्रा का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।


पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, समाज प्रमुखों का सम्मान
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए यादव समाज के प्रमुख पदाधिकारियों को श्रीफल एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष मुरारी यादव, पूर्व अध्यक्ष दुर्गेश यादव, उपाध्यक्ष मुन्ना यादव, महामंत्री हुकुमचंद यादव, महिला अध्यक्ष किरण यादव सहित सुफल यादव, निर्मल यादव, डमरू यादव, नोहर यादव, राधेश्याम यादव, ईश्वरी यादव, राजू यादव, संजू यादव, दुर्गा यादव एवं केशव यादव मौजूद रहे।

विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संभाली स्वागत की कमान

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष हर्ष छाबरिया, विभाग संयोजक सागर पटेल, जिला मंत्री प्रकाश साहू सहित संदीप जायसवाल, निखिल परिहार, रवींद्र कैवर्त, प्रिया त्रिवेदी, नीलम पुरी, अनीता मांझी, दीपक कश्यप, नवीन विश्वकर्मा, बृजेश पुरी, उत्तम राय, भूपेंद्र चौधरी, बृजेश सोनी, देवांश तिवारी, अनुराग पाण्डेय एवं शनि पटेल सहित विहिप, बजरंग दल, मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आस्था के साथ सामाजिक एकता का संदेश

शोभायात्रा में उमड़ी भीड़, आकर्षक झांकियां और श्रीकृष्ण के जयकारों ने जन्माष्टमी के उत्सव को यादगार बना दिया। आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सौहार्द का भी संदेश देखने को मिला।

 

“गली-गली गूंजा कान्हा का नाम, पुष्पवर्षा में दिखी आस्था—पेंड्रा बना वृंदावन धाम।

नये कलेक्टर की छवि पर उठ रहे सवाल, गरियाबंद में बेखौफ जारी अवैध रेत खनन, ट्रैक्टरों से नदी से रेत निकालकर हाईवे किनारे हो रही डंपिंग
आज फोकस में

नये कलेक्टर की छवि पर उठ रहे सवाल, गरियाबंद में बेखौफ जारी अवैध रेत खनन, ट्रैक्टरों से नदी से रेत निकालकर हाईवे किनारे हो रही डंपिंग

रायपुर : तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह
आज फोकस में

रायपुर : तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

धर्म-संस्कृति के जागरण का संकल्प, स्थापना दिवस पर गूंजा हिंदू एकता का संदेश
आज फोकस में

धर्म-संस्कृति के जागरण का संकल्प, स्थापना दिवस पर गूंजा हिंदू एकता का संदेश

<span style=पुष्पवर्षा से कृष्णमय हुआ पेंड्रा, जयकारों के बीच यादव समाज की शोभायात्रा का विहिप ने किया भव्य स्वागत">
आज फोकस में

पुष्पवर्षा से कृष्णमय हुआ पेंड्रा, जयकारों के बीच यादव समाज की शोभायात्रा का विहिप ने किया भव्य स्वागत

तहसील का दर्जा मिला, सुविधाएं अब भी कोटा के भरोसे!
आज फोकस में

तहसील का दर्जा मिला, सुविधाएं अब भी कोटा के भरोसे!

रतनपुर में 9 सितंबर से श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ, पं. विनोद पाठक करेंगे कथा वाचन
आज फोकस में

रतनपुर में 9 सितंबर से श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ, पं. विनोद पाठक करेंगे कथा वाचन

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp