Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

25 वर्षों की जनसेवा के अवसर पर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’, जन-जन से विरेन्द्र साहू की अपील

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गरियाबंद:;;; देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस तथा उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक की गौरवपूर्ण यात्रा के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जन-जन से अपने-अपने घरों में दीपक जलाकर इस अभियान में सहभागी बनने का आह्वान प्रदेश भाजयुमो नेता विरेन्द्र साहू ने किया है। समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि वे 17 सितंबर की शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच अपने घर के आंगन, द्वार अथवा पूजा स्थल पर दीपक प्रज्वलित कर इस विशेष अवसर को परिवार सहित मनाएं।

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विरेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि “आशीर्वाद का दीया” केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, सकारात्मकता और राष्ट्रहित के प्रति संकल्प का प्रतीक है। एक दीपक जब घर में जलता है तो परिवार को रोशन करता है और जब जन-जन अपने घरों में दीप जलाता है तो पूरे समाज में सेवा और सद्भाव का प्रकाश फैलता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रत्येक परिवार अपनी सहभागिता के माध्यम से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचा सकता है। उन्होंने सभी माताओं-बहनों, युवाओं, बुजुर्गों एवं नागरिकों से आग्रह किया कि 17 सितंबर की शाम अपने-अपने घरों में “आशीर्वाद का दीया” अवश्य जलाएं और सेवा के इस संकल्प में सहभागी बनें। हर घर का दीपक एक आशीर्वाद बने, हर परिवार की सहभागिता एक संकल्प बने और जन-जन की भागीदारी से सेवा का संदेश घर-घर पहुंचे, यही इस अभियान का उद्देश्य है।

दक्षता विकास पर शिक्षक सेवाभाव से करे बेहतर कार्य सा—संजय अग्रवाल
आज फोकस में

दक्षता विकास पर शिक्षक सेवाभाव से करे बेहतर कार्य सा—संजय अग्रवाल

एलसीआईटी कालेज की मेजाबनी मे सेक्टर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुवा आगाज़
आज फोकस में

एलसीआईटी कालेज की मेजाबनी मे सेक्टर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुवा आगाज़

ग्राम नरगोड़ा में शहीद वीरेंद्र को किया गया याद , कार्यक्रम का आयोजन
आज फोकस में

ग्राम नरगोड़ा में शहीद वीरेंद्र को किया गया याद , कार्यक्रम का आयोजन

धान की बकाया राशि से सिंचाई तक, किसानों की 11 मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने CM साय के नाम सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

धान की बकाया राशि से सिंचाई तक, किसानों की 11 मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने CM साय के नाम सौंपा ज्ञापन

25 वर्ष के सेवा संकल्प अभियान के तहत, जिले के 1 हजार 525 आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जाएगा दीप प्रज्वलन
आज फोकस में

25 वर्ष के सेवा संकल्प अभियान के तहत, जिले के 1 हजार 525 आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जाएगा दीप प्रज्वलन

मुख्यमंत्री ने गमछा पहनाकर दीपक साहू को किया सम्मानित, काशी से वडनगर 21 दिवसीय यात्रा के प्रदेश प्रभारी बनाए गए दीपक साहू
आज फोकस में

मुख्यमंत्री ने गमछा पहनाकर दीपक साहू को किया सम्मानित, काशी से वडनगर 21 दिवसीय यात्रा के प्रदेश प्रभारी बनाए गए दीपक साहू

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp