
रतनपुर…सेक्टर स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 17 सितंबर एलसीआईटी कालेज ऑफ़ कॉमर्स एंड साइंस बिलासपुर की मेजाबनी मे कोर्टयार्ड मे आयोजित किया जा रहा है जिसमे 25 महाविद्यालय के खिलाडी इस भाग लिए है इस संबंध मे जानकारी देते महाविद्यालय क्रीड़ाधिकारी ओमकार जायसवाल बताया की छ. ग. शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आबंटित खेल पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन एलसीआईटी कालेज ऑफ़ कॉमर्स एंड साइंस बिलासपुर की मेजबानी मे 16 से 17 सितंबर तक इंडोर हाल कोर्टयार्ड मे आयोजित है इस प्रतियोगिता मे अटल विहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के बिलासपुर सेक्टर से संबंधित 25 महाविद्यालय की टीम प्रतियोगिता मे भाग लिए है प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अटल विहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के फिजिकल डायरेक्टर डॉ. प्रमोद कुमार तिवारी व एलसीआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन सेक्रेटरी उपकार राय ने पूजा अर्चना कर प्रतियोगिता शुभ आरम्भ किया प्रतियोगिता का पहला मैच सी एम डी महाविद्यालय बिलासपुर विरुद्ध जे के कालेज के मध्य खेला गया जिसमे जे के महाविद्यालय 17-12 के मुकाबले 5 अंको से जीत हासिल किया इस प्रतियोगिता मे मस्तूरी महाविद्यालय, कोटा महाविद्यालय, रतनपुर महाविद्यालय विज्ञानं महाविद्यालय बिलासपुर ने अपने अपने मैच जीतकर क्वाटर फाइनल मे जगह बनाई है 17 को क्वाटर फाइनल सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जायेंगे जो इस प्रतियोगिता मे चयनित खिलाडी राज्य स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता दंतेवाडा महाविद्यालय की मेजाबनी मे आयोजित है उसमे बिलासपुर सेक्टर काप्रतिनिधित्व करेगा इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए लिए संस्था प्रमुख प्रमोद कुमार जैन,उपसंस्था प्रमुख अंकित जैन, सेक्रेटरी उपकार राय, एलसीआईटी कालेज ऑफ़ कॉमर्स एंड साइंस प्राचार्य डॉ. अर्चना शुक्ला,एलसीआईटी स्कूल ऑफ़ फार्मेसी प्राचार्य डॉ. रितेश जैन,एलसीआईटी कालेज ऑफ़ फार्मेसी प्राचार्य डॉ संदीप गुप्ता उप प्राचार्य इंजिनिरिंग विभाग डॉ.शुभी श्रीवास्तव एलसीआईटी कालेज ऑफ़ कॉमर्स एंड साइंस उप प्राचार्य अभिनव पाल क्रीड़ाधिकारी डॉ.अजय सिंह, डॉ बसंत अंचल, मुकेश बिहारी, डॉ सतीश गोयल डॉ शेख शाहिद आदि उपस्थित थे

एलसीआईटी कालेज की मेजाबनी मे सेक्टर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुवा आगाज़">







