
जगदलपुर में ऑटो चोरी के मामले में बोधघाट पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी डेनियल नाग उर्फ दानियाल नाग (30 वर्ष), निवासी शांति नगर वार्ड, जगदलपुर के कब्जे से चोरी किया गया ऑटो क्रमांक CG 17 T 0648 बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, 23 जून 2026 को अब्दुल कलाम वार्ड मेन रोड से ऑटो चोरी हुआ था। शिकायत के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच की और संदेह के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में चोरी करना स्वीकार करने के बाद आरोपी की निशानदेही पर ऑटो बरामद कर जब्त किया गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता">








