Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास का बिलासपुर आगमन, सेन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से की मुलाकात

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

बिलासपुर :—छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त गौरी शंकर श्रीवास का न्यायधानी बिलासपुर में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर सर्व सेन समाज के संभागीय प्रभारी अमित श्रीवास के निर्देशानुसार, सर्व सेन समाज बिलासपुर के जिला अध्यक्ष आनंद श्रीवास के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका फूल-माला, बुके एवं गमछा भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान समाज को नई दिशा देने, संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के सेलून व्यवसाय से जुड़े भाइयों के उत्थान एवं कल्याण को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। बैठक में केश शिल्पी समाज के हित में आगामी दिनों में केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित करने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

अभिनंदन कार्यक्रम में  चित्रकांत श्रीवास, पूर्व उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ केश शिल्पी कल्याण बोर्ड; मोहन श्रीवास, पार्षद मोपका; रत्नाकर मोनू श्रीवास, पश्चिम मंडल अध्यक्ष भाजपा; अश्वनी श्रीवास, प्रतिनिधि सभापति जनपद पंचायत तखतपुर सहित समाज के वरिष्ठजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संरक्षकगण  महेश श्रीवास, नारायण श्रीवास, भृगु श्रीवास, राजेश श्रीवास, सुरेन्द्र सेन, नेतराम श्रीवास, बबलू श्रीवास, हिरालाल सेन सहित उपाध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास, गोपाल श्रीवास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन श्रीवास, सचिव भोला श्रीवास (उमाशंकर), देवेंद्र श्रीवास, सहसचिव मणिशंकर सेन, ओमकार श्रीवास, कोषाध्यक्ष आकाश श्रीवास, सह कोषाध्यक्ष मणिशंकर श्रीवास, महासचिव दुर्गेश श्रीवास, राधेश्याम श्रीवास, संगठन सचिव घनश्याम श्रीवास, सुनील श्रीवास, कमल श्रीवास, राजकिशोर श्रीवास (गोलू), बबला श्रीवास उपस्थित रहे।

इसके साथ ही युवा प्रकोष्ठ से  निलेशकांत श्रीवास, प्रमोद श्रीवास, नितिन श्रीवास, मीडिया प्रभारी आनंद श्रीवास, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शानू श्रीवास तथा जिला कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने  गौरी शंकर श्रीवास को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

<span style=केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास का बिलासपुर आगमन, सेन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से की मुलाकात">
आज फोकस में

केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास का बिलासपुर आगमन, सेन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से की मुलाकात

चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई: अशांति, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर 9 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
आज फोकस में

चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई: अशांति, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर 9 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता
आज फोकस में

चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता

गरियाबंद जिले के 11 प्रकरणों में कुल 1 क्विंटल 64.919 कि.ग्रा. जप्तशुदा गांजा मादक पदार्थ एवं 01 प्रकरण नशीली टेबलेट को नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में नष्टीकरण किया गया
आज फोकस में

गरियाबंद जिले के 11 प्रकरणों में कुल 1 क्विंटल 64.919 कि.ग्रा. जप्तशुदा गांजा मादक पदार्थ एवं 01 प्रकरण नशीली टेबलेट को नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में नष्टीकरण किया गया

ज्ञानोवा हाइट्स स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, सफाई अभियान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
आज फोकस में

ज्ञानोवा हाइट्स स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, सफाई अभियान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

श्यामनगर में एक हजार दीपों से जगमगाया गांव, सेवा और सुशासन के 25 वर्षों का किया स्मरण
आज फोकस में

श्यामनगर में एक हजार दीपों से जगमगाया गांव, सेवा और सुशासन के 25 वर्षों का किया स्मरण

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp