
कोरबा /कटघोरा:— बाइसगंवा सतनामी समाज समिति का चुनाव 20 सितंबर 2026 को कटघोरा के मेलाग्राउंड स्थित सतनाम भवन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ। चुनाव में 22 गांवों से पहुंचे करीब 100 समाजजनों ने हिस्सा लिया।
अध्यक्ष पद के लिए कुंज बिहारी टंडन, टीकम पाल और व्यास नारायण कुरे के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुंज बिहारी टंडन को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
परिणाम सामने आने के बाद समाजजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए पूर्व सीईओ सोनालाल कुरे को मुख्य निर्वाचन अधिकारी और पूर्व प्रधान पाठक भगतराम कुरे को सहायक निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व बैंक अधिकारी गणेशराम चेलकर ने की।
समिति में बाबूलाल कान्त उपाध्यक्ष, श्यामलाल दिनकर सचिव, विजय कुमार खुटे सह सचिव, राजकुमार पटिल विधिक सलाहकार और सुनील कुर्रे मीडिया प्रभारी निर्वाचित हुए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को आगामी बैठक में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। समाजजनों ने नई टीम से एकजुटता,
युवाओं की भागीदारी, शिक्षा और समाजहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है।

सतनामी समाज में चुनावी बिगुल का समापन, कुंज बिहारी टंडन बने अध्यक्ष सुनील कुर्रे को मीडिया प्रभारी की कमान">






