
बिलासपुर :—कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष गौरव ऐरी ने संगठन विस्तार करते हुए शहर के चार ब्लॉकों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू तथा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक के अनुमोदन के बाद यह नियुक्तियां की गई हैं।
जारी सूची के अनुसार ब्लॉक-1 से विनय रात्रे, ब्लॉक-2 मध्य बिलासपुर से परमेश्वर रजक, ब्लॉक-3 सरकंडा से देवकुमार वर्मा और ब्लॉक-4 रेलवे से संजय सोनार को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
जिलाध्यक्ष गौरव ऐरी ने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं लोगों से जुड़ाव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त अध्यक्ष पार्टी के वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता हैं, जो अपने-अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए काम करते रहे हैं।
ऐरी ने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के हितों के लिए भी सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। उन्होंने नियुक्तियों के लिए प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व और प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया।








