Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रानीगांव शराब भट्ठी में लाइसेंसी चखना दुकान शासन का दर निर्धारण नही है संचालक अपने हिसाब से बेच सकता है—– शुक्ला

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रानीगांव शराब भट्ठी चखना सेंटर में गंदगी का अम्बार , समानों को वास्तविक दाम से अधिक में बेचा जा रहा ,सुविधा के दावों की हवा निकली

 

रतनपुर—— देशी-विदेशी शराब और बीयर की बिक्री से सरकार को अच्छा राजस्व प्राप्त हो रहा है। इस मामले में उपयोगकर्ता विभाग के लिए काफी महत्वपूर्ण हो गए हैं। इसलिए बिलासपुर जिले में अनेक शराब दुकानों के परिसर में ही चखना सेंटर शुरू किया गया है। इसी कड़ी में रानीगांव शराब भट्टी में भी परिसर में ही चखना सेंटर का संचालन किया जा रहा है

जहाँ हमेशा गन्दी का आलम रहता है वही सुविधा के नाम पर दावों की हवा निकल रही है वही यहाँ पर वास्तविक मूल्य से अधिक में समानों को बेचा जा रहा है फिर भी विभाग के अधिकारियों को सुध लेने का समय नही है।

आपको बता दे खबर के मुताबिक रानीगांव के इस अहाता का संचालन करने वाले ठेकेदार के द्वारा न तो सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है और न ही साफ-सफाई पर। बैठक व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। यहां से लेकर आगे के हिस्से में खाली बोतलों का अंबार है।

गंदगी के बीच शराब के शौकीनों को अपनी जरूरत पूरी करनी पड़ रही है। शराब खरीदने और चखना लेने के दौरान धन राशि का देने के बावजूद लोगों को परेशानियां हैं।

बार-बार इसे लेकर मामला गर्म हो रहा है। मांग की जा रही है कि सुविधाएं बेहतर करने पर गंभीरता दिखाई जाए लेकिन ठेकेदार के द्वारा चखना बेचने से मतलब है इसलिये शराब प्रेमियों को गंदगी के बीच ही शराब पीना पड़ता है ।

यही नही यहाँ एक गंभीर समस्या यह भी है कि चखना सेंटर में सामानों को उनकी वास्तविक कीमत से अधिक दाम पर बेचा जा रहा है। इससे ग्राहकों को नुकसान होता है और यह अनुचित है

ऐसा नही की विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी नही है लेकिन ठेकेदार के साठगाँठ के चलते वे भी नजर अंदाज करते चले जा रहे है ।

समान वास्तविक मूल्य से अधिक में बेचा जा रहा है

सूत्रों से रानीगांव शराब दुकान के चखना सेंटर में किसी भी समान का वास्तविक मूल्य से अधिक मूल्य पर बेचा जा रहा है जानकारी के बाद भी अधिकारी सुध नही ले रहे है।

शासन का दर निर्धारण नही

लाइसेंसी चखना दुकान है शासन का दर निर्धारण नही है संचालक अपने हिसाब से बेच सकता है ।

धर्मेंद्र शुक्ला
आबकारी प्रभारी
कोटा रतनपुर परिक्षेत्र

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp