
पिया प्रथम, ऊर्जा द्वितीय और परी ने हासिल किया तृतीय स्थान
सीपत ,,,सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम की कड़ी में *‘2047 का विकसित भारत एवं 25 वर्षों के बाद का भारत’* विषय पर *जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता* का आयोजन शनिवार को सेजेस शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिंदी माध्यम बिलासपुर में हुआ।
जिले के चार विकासखंड बिल्हा, मस्तूरी, तखतपुर एवं कोटा के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों से विकासखंड स्तर पर चयनित कक्षा 1 से 8 एवं कक्षा 9 से 12वीं के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चित्रकला के 80 तथा भाषण के 40 कुल 120 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में मस्तूरी विकासखंड के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए तीन प्रमुख स्थानों पर कब्जा जमाया। चित्रकला वर्ग ‘अ’ में मार्क नेशनल पब्लिक स्कूल केवतरा की पिया टंडन ने प्रथम स्थान, चित्रकला वर्ग ‘ब’ में सेजेस पंधी की ऊर्जा रात्रे ने द्वितीय स्थान तथा भाषण वर्ग ‘अ’ में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धनगवां की परी राय ने तृतीय स्थान* प्राप्त किया।
विजेता विद्यार्थियों को कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में शामिल अन्य प्रतिभागियों को भी प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में नगर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा अशोक विधानी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे एवं जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पाण्डेय* सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
मस्तूरी विकासखंड के विद्यार्थियों की सफलता बीईओ शिवराम टंडन* के दिशा-निर्देशन एवं एबीईओ सुश्री मीनाक्षी बेग* के मार्गदर्शन में शिक्षकों की टीम के समन्वित प्रयासों का परिणाम रही।
विद्यार्थियों की उपलब्धि पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी योगेश कुमार कौशिक, किशोर कुमार तरुण, विकासखंड स्रोत समन्वयक सूरज कुमार क्षत्री, प्राचार्यगण, संकुल शैक्षिक समन्वयक, प्रधानपाठक एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं* ने बधाई दी।
इस अवसर पर संकुल शैक्षिक समन्वयक कन्या सीपत प्रमोद कुमार पाण्डेय, शिक्षक शिव सारथी, चरण दास महंत, उमेश कुमार, दुर्गेश कमलेश, सावित्री सेन एवं शिवनाथ यादव* सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, पालक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
मस्तूरी के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विकासखंड के शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है।

जिला स्तरीय चित्रकला-भाषण प्रतियोगिता में मस्तूरी का दबदबा">







