Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

2047 के भारत के सपनों को बच्चों ने दी रंगों और शब्दों की उड़ान

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सेवा संकल्प अभियान में 43 संकुलों के 86 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, ऊर्जा रात्रे और आरती लशेंन्द्र ने हासिल किया प्रथम स्थान

सीपत ,,,,,सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत” की कड़ी में “2047 का विकसित भारत एवं 25 वर्षों के बाद का भारत” विषय पर विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 01 अक्टूबर 2026 को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मस्तूरी में किया गया। विकासखंड के 43 संकुलों के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों से चयनित कुल 86 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में 43-43 प्रतिभागी शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी* रहे। जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत,विशिष्ट अतिथि के रूप में विवेक ‘रिंकू’ त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष मस्तूरी, तथा मिश्रा,  गुप्ता एवं  सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत सभापति बिलासपुर चंद्र प्रकाश सूर्या, पवन श्रीवास एवं प्रेस क्लब से विजय सुमन ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के प्रारंभ में *बीईओ मस्तूरी शिवराम टंडन* ने सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन, विद्यार्थियों की सहभागिता एवं अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा विकसित भारत की परिकल्पना को अपने सपनों एवं संकल्प से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रतियोगिता के परिणामों में चित्रकला में सेजेस पंधी की *कु. ऊर्जा रात्रे ने प्रथम स्थान* प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में सुम्मति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोडाडीह की *कु. आरती लशेंन्द्र ने प्रथम स्थान* हासिल किया। दोनों विजेताओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता से 10 तथा भाषण प्रतियोगिता से 5 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

कार्यक्रम में सभी 86 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन *संकुल शैक्षिक समन्वयक प्रमोद कुमार पाण्डेय* ने किया, जबकि *विकासखंड स्रोत समन्वयक सूरज कुमार क्षत्री* ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर एबीईओ सुश्री मीनाक्षी बेक, किशोर कुमार तरुण, बीआरसीसी सूरज कुमार क्षत्री, बीपीओ राजेश क्षत्री निर्णायक टीम से प्रभारी प्राचार्य मस्तुरी मिरी ,प्राचार्य बहतरा पार्थ सारथी भट्टाचार्य , प्राचार्य सेजेस जयरामनगर एम मोइत्रा मेम, प्राचार्य भटचौरा मनोज सनाढ्य,प्राचार्य मानिकचौरी संध्या रानी बा,सहित संकुल शैक्षिक समन्वयक धर्मेंद्र प्रकाश गौरहा, सुचित्र चंदेल, शिक्षक शिव सारथी, , उमेश कुमार, दुर्गेश कमलेश, सावित्री सेन, रजनीकांत पटेल ,बसंत जायसवाल, भरत वरकड़े, निखिल घोरे, मुरलीधर राय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, पालक एवं छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में मौजूद रहे।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp