Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कुटेना में महिलाओं की अनूठी पहल, महतारी वंदन की बचत से बन रहा मंदिर

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद :-* छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और सशक्तिकरण का एक बड़ा माध्यम बन चुकी है। इस योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग महिलाएं केवल अपने दैनिक कार्यों तक सीमित न रखकर, समाजहित और रचनात्मक कार्यों में भी कर रही हैं। इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण छुरा विकासखंड के ग्राम कुटेना में देखने को मिला है, जहां शिवशक्ति महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं ने महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि की बचत करके गांव में भव्य मंदिर के निर्माण का बीड़ा उठाया है। महिलाओं की इस धार्मिक व सामाजिक पहल की गूंज पूरे क्षेत्र में है। जब समूह की महिलाओं ने राजिम क्षेत्र के विधायक रोहित साहू से उनके निवास जाकर इस नेक पहल की जानकारी को साझा किया तो विधायक विधायक रोहित साहू ने महिलाओं के इस जज्बे की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्राम कुटेना की शिवशक्ति महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि जब नारी शक्ति ठान ले, तो वे व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ समाज और गांव की तस्वीर भी बदल सकती हैं। महतारी वंदन योजना के पैसों को जोड़कर मंदिर का निर्माण करवाना यह दर्शाता है कि हमारी माताओं-बहनों के संस्कार और धार्मिक भावनाएं कितनी उच्च हैं। विधायक रोहित साहू ने विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य महतारी वंदन योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार की इस योजना की सफलता पर प्रकाश डालते हुए विधायक ने कहा कि आज प्रदेश की लाखों माताएं-बहनें इस योजना के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं और छोटे-छोटे स्तर पर बड़े बदलाव ला रही हैं। शासन की योजनाएं बिना किसी रुकावट के सीधे पात्र हितग्राहियों के खातों में पहुंच रही हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक ताना-बाना मजबूत हो रहा है। कुटेना की महिलाओं ने साबित कर दिया है कि सरकारी सहायता सही हाथों में पड़ने पर किस प्रकार धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक समरसता के कार्यों में तब्दील हो सकती है।
शिवशक्ति महिला स्वसहायता समूह की इस सराहनीय पहल से पूरे ग्राम कुटेना में उत्साह का माहौल है। महिलाओं का कहना है कि सरकार द्वारा दी जाने वाली इस राशि ने उनके सपनों को पंख दिए हैं और वे आगे भी ऐसे सामाजिक व धार्मिक कार्यों में अपना योगदान देती रहेंगी। विधायक से मुलाकात के अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, समूह की महिलाएं और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp