Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गांधी-शास्त्री जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

सत्य, अहिंसा, सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद

 

रतनपुर…राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। झूलेलाल मार्ग स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में दोपहर 3 बजे आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम में ब्लॉक एवं मंडल स्तर के अध्यक्षों, पदाधिकारियों, कांग्रेस पार्षदों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, राष्ट्रनिष्ठा और कर्तव्यपरायणता को याद किया गया।
सत्य, अहिंसा और देशसेवा के आदर्शों को किया यादश्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश की आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी समाज में शांति, सद्भाव, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने अपने सादगीपूर्ण जीवन, दृढ़ नेतृत्व और देश के प्रति समर्पण से भारतीय राजनीति में विशिष्ट पहचान बनाई। उनका प्रसिद्ध नारा ‘जय जवान, जय किसान’ आज भी देश के सैनिकों और किसानों के योगदान के सम्मान का प्रतीक है

कांग्रेसजनों ने महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि रियाज अहमद खोखर, वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद सुनील अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद पुष्प कांत कश्यप, वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद रामफल श्रीवास, संतोष सोनी, शीतल जायसवाल, विमल सोनी, अविनाश श्रीवास, प्रियांशु श्रीवास, ताहिर अली सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से आपसी सद्भाव, सामाजिक एकता, जनसेवा और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp