
सेवा संकल्प शिविर के तहत राजस्व विभाग तहसील तखतपुर अंतर्गत ग्रामो मे आज दिनांक 2 अक्टूबर को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस ग्राम सभा में बी 1 का वाचन कर नामांतरण हेतु मृत खातेदारों के वारिसानो का पंचनामा तैयार कर प्रकरण दर्ज किया गया। एग्रोस्टेक मे पंजीयन किए गए किसानो का नाम वाचन किया गया।
स्वामित्व योजना अंतर्गत तैयार पट्टो का वितरण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर राजस्व संबंधी जानकारी प्राप्त होने तथा स्वामित्व योजना का पट्टा प्राप्त होने पर ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त रहा।








