Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोरी डैम में लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

 

ACCU की मदद से कोटा पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा जब्त

रतनपुर…कोटा पर्यटन स्थल कोरी डैम में पर्यटकों से मारपीट कर बैग और मोबाइल लूटने के मामले का कोटा पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और ACCU की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को प्रार्थिया अपने साथियों के साथ बैंक संबंधी काम से कोटा आई थी। काम पूरा होने के बाद सभी कोरी डैम घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे और प्रार्थिया के साथी के साथ मारपीट कर बैग और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
मामले में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कोटा में अपराध क्रमांक 841/2026 के तहत धारा 309(4), 3(5) बीएनएस में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान की। सूचना मिली कि तीन लोग स्कूटी से नाका चौक कोटा में मोबाइल बेचने के लिए घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने कोरी डैम में लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी गुरजीत सिंह उर्फ बंटी (29), निवासी कुंवारीमुड़ा, थाना कोटा और रामजी यादव (38), निवासी घासीपुर, थाना रतनपुर को गिरफ्तार किया है। वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।आरोपियों के कब्जे से एक पोको मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा क्रमांक CG 10 CC 7858 जब्त की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।यह कार्रवाई डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई।कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, ACCU प्रभारी गोपाल सतपति, उप निरीक्षक कमल नारायण शर्मा, आरक्षक संजय श्याम, आरक्षक सुनील पटेल सहित थाना कोटा और ACCU स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp