Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजिम विधायक कार्यालय में मनाई गई महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गरियाबंद :- विधायक रोहित साहू के निवास कार्यालय में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अत्यंत श्रद्धा और उल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर विधायक रोहित साहू सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया विधायक रोहित साहू ने बापू के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा शास्त्री जी के ओजस्वी नारे जय जवान, जय किसान के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाने के साथ-साथ स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता का जो संदेश दिया, वह आज के दौर में भी उतना ही प्रासंगिक है। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री जी का सादगीपूर्ण जीवन, उनकी ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है। इस कार्यक्रम के दौरान राजिम क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

2047 के भारत के सपनों को बच्चों ने दी रंगों और शब्दों की उड़ान
आज फोकस में

2047 के भारत के सपनों को बच्चों ने दी रंगों और शब्दों की उड़ान

भगवान की भक्ति मोक्ष का द्वार,,, संतोषी नंदन
आज फोकस में

भगवान की भक्ति मोक्ष का द्वार,,, संतोषी नंदन

नगर में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन, गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार के साथ दिया पोषण का संदेश
आज फोकस में

नगर में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन, गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार के साथ दिया पोषण का संदेश

गांधी-शास्त्री जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
आज फोकस में

गांधी-शास्त्री जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

<span style=राजिम विधायक कार्यालय में मनाई गई महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती">
आज फोकस में

राजिम विधायक कार्यालय में मनाई गई महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

कुटेना में महिलाओं की अनूठी पहल, महतारी वंदन की बचत से बन रहा मंदिर
आज फोकस में

कुटेना में महिलाओं की अनूठी पहल, महतारी वंदन की बचत से बन रहा मंदिर

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp