
महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित पोषण अभियान के तहत ग्राम पंचायत-सैला में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं व मितानिनों को शामिल किया गया व पंचायत के समस्त महिला एवं पुरुषों ने अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग को अपना अमूल्य समय प्रदान किया।।
*आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती देववती,श्रीमती रामवती वर्तमान सरपंच महोदया श्रीमती ज्योति पेंदो व रामायण सिंह उईके पंच द्वारा सरस्वती माता को पुष्प माला अर्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रुप से 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन व 7 माह के गर्भवती माताओं का गोद भरायी किया गया व आंगनबाड़ी में दर्ज स्वस्थ बच्चों को उपहार स्वरुप टिफिन प्रदान किया गया।।
उपस्थित सभी ग्रामीणों महिलाओं व आंगनबाड़ी के हितग्राहियों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वार प्रदान की जा रही सेवाओं व सुपोषण के बारे में महतारी वंदन,मातृ वंदना,नियमित टीकाकरण, गर्भवती माताओं का खान पान व नियमित जांच आदि के बारे में सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा विस्तृत रुप से समझाया गया।।
कार्यक्रम के अंत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व मितानिनों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उनके अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसा पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।।
कार्यक्रम में सेक्टर-कर्री के पर्यवेक्षक श्रीमती कौशिल्या मेश्राम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-श्रीमती सावित्री देवी तिवारी, श्रीमती गीतानायक,श्रीमती समरतिया,श्रीमती सुशीला खलखो व पंचायत के पाचों केन्द्रों की सहायिकाएं एवं मितानिनों व ग्रामीणों की सहभागिता रही।।
कार्यक्रम के अंत में सभी *जनप्रतिनिधि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मितानिन व ग्रामीण महिला एवं पुरुषों ने स्वस्थ शिशु-खुशहाल परिवार, स्वास्थ्य एवं सुपोषित समाज की ओर एक कदम आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का समापन किया गया।।*

पोषण अभियान के तहत ग्राम पंचायत सैला में आयोजित हुआ भव्य “आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम”">






