Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शाला प्रबंधन एवं स्कूल प्रशासन के प्रयास से पुलिस अभियान शा०प्रा०शा० नगचुई में

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

ग्राम नगचुई में शाला प्रबंधन समिति और स्कूल प्रशासन के संयुक्त प्रयास से पुलिस के विभिन्न जन-जागरूकता अभियानों का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला नगचुई में किया गया।

ग्राम नगचुई शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बलराम यादव, पूर्व अध्यक्ष रामविलाश यादव, शाला के प्रधान पाठक चंद्रप्रकाश तिवारी एवं शाला के सभी शिक्षक, ग्राम नगचुई के सरपंच, पंच एवं अन्य पदाधिकारी और ग्रामीण जनों के द्वारा जूनापारा पुलिस को शा०प्रा०शा० नगचुई में अतिथि भोजन एवं कन्या भोजन कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। पुलिस की उपस्थिति में शाला के छोटे-छोटे बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।

बिलासपुर पुलिस के उप पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस कप्तान द्वारा चलाए जा रहे अभियान – *साइबर जागरूकता, आओ संवारे कल अपना, यातायात अभियान, चेतना अभियान एवं नशे के विरुद्ध अभियान* से प्रभावित होकर चौकी जूनापारा पुलिस को शाला नगचुई में आमंत्रण दिया गया था।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह जी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोटा नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में जूनापारा पुलिस द्वारा जन चौपाल भी लगाया गया एवं ग्रामीणों की शिकायतों के निराकरण के लिए आवेदन भी स्वीकार किए गए।

कार्यक्रम के दौरान शा०प्रा०शा० नगचुई के प्रधान पाठक चंद्रप्रकाश तिवारी एवं पूरे स्कूल स्टाफ की पाठन शैली की पूरे पुलिस स्टाफ सहित ग्रामीणों द्वारा काफी प्रशंसा की गई। शासकीय स्कूल के प्राथमिक स्तर के अधिकतर बच्चों को 50 तक पहाड़ा याद रखने की क्षमता का परीक्षण भी किया गया, जिससे सभी प्रभावित हुए एवं प्रधान पाठक चंद्रप्रकाश तिवारी एवं प्रबंधन समिति के कार्यों की सराहना की गई।

तखतपुर में सप्तमी की धूम: जरौंधा में होगा भव्य माता जागरण, प्रीति ठाकुर देंगी प्रस्तुति
आज फोकस में

तखतपुर में सप्तमी की धूम: जरौंधा में होगा भव्य माता जागरण, प्रीति ठाकुर देंगी प्रस्तुति

आस्था के साथ सामाजिक एवं पर्यावरण संचेतना का केंद्र सोंठी (सीपत) का बगलामुखी मां मन्नादाई मंदिर
आज फोकस में

आस्था के साथ सामाजिक एवं पर्यावरण संचेतना का केंद्र सोंठी (सीपत) का बगलामुखी मां मन्नादाई मंदिर

रतनपुर में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 8 किलो से ज्यादा गांजा जब्त

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
आज फोकस में

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

हरदी बाजार पुलिस की लापरवाही पर राजभवन सख्त, DGP को निष्पक्ष जांच के आदेश
आज फोकस में

हरदी बाजार पुलिस की लापरवाही पर राजभवन सख्त, DGP को निष्पक्ष जांच के आदेश

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp