Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 8 किलो से ज्यादा गांजा जब्त

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

4 लाख का गांजा लेकर बिक्री की तैयारी? रतनपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रतनपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, 8.185 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

रतनपुर….अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ रतनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8.185 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 9 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, 15 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जाली निवासी भंवर सिंह नेताम (45 वर्ष) अपने चाचा के घर में भारी मात्रा में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना रतनपुर पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8.185 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 4,09,000 रुपये, और एक Vivo मोबाइल फोन जब्त किया। पुलिस ने जब्त सामान की कुल कीमत करीब 4.20 लाख रुपये बताई है।पुलिस ने आरोपी भंवर सिंह नेताम के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, डीएसपी क्राइम सुदीप सरकार, एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।कार्रवाई में प्रशिक्षु उपनिरीक्षक प्रतिभा पटेल, सउनि पवन सिंह सहित पुलिस एवं ACCU टीम के अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

तखतपुर में सप्तमी की धूम: जरौंधा में होगा भव्य माता जागरण, प्रीति ठाकुर देंगी प्रस्तुति
आज फोकस में

तखतपुर में सप्तमी की धूम: जरौंधा में होगा भव्य माता जागरण, प्रीति ठाकुर देंगी प्रस्तुति

आस्था के साथ सामाजिक एवं पर्यावरण संचेतना का केंद्र सोंठी (सीपत) का बगलामुखी मां मन्नादाई मंदिर
आज फोकस में

आस्था के साथ सामाजिक एवं पर्यावरण संचेतना का केंद्र सोंठी (सीपत) का बगलामुखी मां मन्नादाई मंदिर

<span style=रतनपुर में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 8 किलो से ज्यादा गांजा जब्त">
आज फोकस में

रतनपुर में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 8 किलो से ज्यादा गांजा जब्त

आस्था के साथ सामाजिक एवं पर्यावरण संचेतना का केंद्र सोंठी (सीपत) का बगलामुखी मां मन्नादाई मंदिर
आज फोकस में

आस्था के साथ सामाजिक एवं पर्यावरण संचेतना का केंद्र सोंठी (सीपत) का बगलामुखी मां मन्नादाई मंदिर

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
आज फोकस में

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

हरदी बाजार पुलिस की लापरवाही पर राजभवन सख्त, DGP को निष्पक्ष जांच के आदेश
आज फोकस में

हरदी बाजार पुलिस की लापरवाही पर राजभवन सख्त, DGP को निष्पक्ष जांच के आदेश

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp