
विरानी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सीपत के लिए गौरव का क्षण
सीपत ,,,,,जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 21 से 26 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में विरानी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, सीपत की प्रतिभाशाली खिलाड़ी जानवी भारद्वाज छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जानवी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से श्रीनगर के लिए रवाना होंगी।
जानवी भारद्वाज के राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने से विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है। उनकी यह उपलब्धि निरंतर मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनकी सफलता से विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।
विद्यालय की प्राचार्य तारा गिरी ने जानवी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। साथ ही स्कूल के संचालिका श्रीमती नसीम विरानी एवं स्पोर्ट्स टीचर सूर्यप्रकाश चंद्राकर के मार्गदर्शन और सहयोग की सराहना की।
विद्यालय के शिक्षकगण एवं समस्त स्टाफ भी विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर सहयोग कर रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों से विद्यार्थी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहे हैं।
जानवी भारद्वाज का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करना अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधित्व ताइक्वांडो खिलाड़ी को लेकर इनके दल प्रभारी अनिल सिंह क्षत्री के साथ रवाना होंगे l विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।विरानी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, सीपत खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी जानवी भारद्वाज">






