
शरद उत्सव में उमड़ेंगे हजारों श्रद्धालु, 50 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान
लक्ष्मी-नारायण मंदिर में दमा एवं श्वास रोगियों को वितरित की जाएगी दवा,
अग्रवाल समाज और ग्रामीणों की ओर से होगा विशाल भंडारा
बेलगहना:– आस्था, विश्वास और परंपरा का संगम एक बार फिर बेलगहना के श्री सिद्ध बाबा आश्रम में देखने को मिलेगा। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को सिद्ध बाबा आश्रम में भव्य शरद उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव को लेकर आश्रम परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया जा रहा है। समिति को उम्मीद है कि इस अवसर पर करीब 50 हजार श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंच सकते हैं।
सिद्ध बाबा प्रबंध समिति अध्यक्ष नवीन अग्रवाल
शरद पूर्णिमा के अवसर पर सिद्ध बाबा आश्रम में दूर-दराज के गांवों और विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भक्त बाबा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए आश्रम के पदाधिकारियों एवं सहयोगियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। पूरे क्षेत्र में उत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है।
लक्ष्मी-नारायण मंदिर में दमा एवं श्वास रोगियों को मिलेगी दवा
शरद पूर्णिमा के अवसर पर लक्ष्मी-नारायण मंदिर में दमा एवं श्वास संबंधी रोगों से पीड़ित लोगों को दवा वितरित करने की परंपरा भी निभाई जाएगी। इस आयोजन को लेकर दूर-दराज के क्षेत्रों से भी मरीजों और उनके परिजनों के पहुंचने की संभावना है। दवा वितरण कार्यक्रम उत्सव का एक प्रमुख आकर्षण रहेगा लक्ष्मी नारायण मंदिर के दवा वितरण के कार्यकर्ताओं ने बताया कि दवा लेने के पहले आपको कम से कम 8 से 10 घंटे का उपवास करना आवश्यक होगा
सिद्ध बाबा प्रबंध समिति के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति के द्वारा शरद उत्सव की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई भी तकलीफ नहीं होने देंगे
नवीन अग्रवाल ने बताया कि सिद्ध बाबा परिसर पर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था एवं स्वास्थ्य विभाग की भी व्यवस्था की गई है

शरद पूर्णिमा पर कल सिद्ध बाबा आश्रम में सजेगा आस्था का दरबार">






