
कोटा / बिलासपुर -शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झिंगटपुर में आज शिक्षा के साथ सेवा का संगम देखने को मिला। विद्यालय परिवार द्वारा एक ही मंच पर *न्योता भोज एवं दान उत्सव* कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
*1. न्योता भोज -* शाला की शिक्षिका * मीरा रजक* ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर परंपरा से हटकर बच्चों के साथ खुशी बांटने का निर्णय लिया। उनके द्वारा शाला के सभी बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन कर विशेष भोजन, पूरी, सब्जी, चावल एवं दूध वितरित किया गया। बच्चों ने पंक्तिबद्ध बैठकर भोजन किया।
*2. दान उत्सव -* इसी दौरान व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दान उत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ।
– मुंगेली निवासी समाजसेवी ईश्वर लाल देवांगन* द्वारा विद्यालय को बच्चों के कौशल विकास हेतु *दो सिलाई मशीन* दान की गई।
– दिल्ली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता * आर. सी. विरवानी* द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षक * राहुल भानू* एवं सिलाई प्रशिक्षिका * कांति भानू* को *प्रतिमाह 2500/- रुपये प्रोत्साहन राशि* देने पर सहमति बनी। उल्लेखनीय है कि विरवानी जी द्वारा इसके पूर्व भी व्यवसायिक शिक्षा हेतु प्रशिक्षक व आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जा चुका है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि *सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी नवनीत तम्बोली* ने कंप्यूटर लैब का फीता काटकर शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में संध्या जायसवाल, दीपिका रोश किंडो, ग्राम मुखिया दिलीप सिंह पोर्ते, जनपद सदस्य शिवबाई नेताम, पप्पू नेताम सहित शाला परिवार उपस्थित रहा।
अतिथियों ने मीरा रजक के सेवाभाव तथा देवांगन एवं विरवानी के सहयोग की सराहना करते हुए इसे अन्य शालाओं के लिए प्रेरणादायी बताया।

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झिंगटपुर में न्योता भोज और दान उत्सव का भव्य आयोजन">







