Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वन मंत्री कश्यप बेनूर में आयोजित धरती आबा जनभागीदारी अभियान शिविर में हुए शामिल

हितग्राहियों को योजनाओं से किया लाभान्वित

नारायणपुर,:–; जिले में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत 30 जून तक चल रहे जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविरों की श्रृंखला में आज ग्राम पंचायत बेनूर में शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर धरती आबा योजना शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों तक कल्याणकारी योजनाओं को सरलता से पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि ‘धरती आबा’ शब्द भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में लिया गया है, जो जनजातीय चेतना के प्रतीक हैं।

योजनाएं अब गांव में ही उपलब्ध

मंत्री कश्यप ने कहा कि अब सभी प्रमुख योजनाएं आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, जनधन खाता, जाति और निवास प्रमाण पत्र जैसी सुविधाएं अब आपके गांव में ही शिविरों के माध्यम से प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सभी अपने बैंक खाते खुलवाएं ताकि योजनाओं का सीधा लाभ डीबीटी के माध्यम से मिल सके। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो गई है और पारदर्शिता बढ़ी है।

शिविर में दिव्यांग धनसु नेताम और रामलाल कोडो को बैटरी चलित ट्राई साइकिल दी गई। वहीं श्रीमती रामबती को परिवार सहायता योजना के तहत 20 हजार रुपये की सहायता राशि, प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति पत्र, पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र और राशन कार्ड प्रदान किया गया।

मंत्री कश्यप ने शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर बीपी जांच भी करवाई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ें और प्रचार-प्रसार को व्यापक बनाएं।

25 चिन्हांकित योजनाओं का लाभ एक ही शिविर में

शिविर में 25 चिन्हांकित योजनाओं के लिए आवेदन लेने एवं लाभ वितरण की व्यवस्था की गई। इनमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति और निवास प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम जनधन खाता, फसल बीमा, जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन, मनरेगा, जॉब कार्ड, मुद्रा लोन, श्रम कार्ड, उज्ज्वला योजना, मत्स्य संपदा योजना, जल जीवन मिशन, व्यक्तिगत व सामुदायिक शौचालय, पोषण वाटिका, सोलर पंप, डीटीएच-टीवी, खेल मैदान, कौशल प्रशिक्षण आदि। शिविर में स्वास्थ्य जांच, सिकलसेल स्क्रीनिंग, और हितग्राहियों का ऑन-स्पॉट पंजीयन भी किया गया।

धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत आगामी शिविरों का आयोजन नारायणपुर विकासखंड के अंतर्गत 23 जून को ग्राम पंचायत रेमावंड, 27 जून को धौड़ाई और 30 जून को पालकी में शिविर आयोजित होंगे। वहीं ओरछा विकासखंड में 24 जून को सोनपुर, 25 जून को ओरछा तथा 28 जून को कोहकामेटा में जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर लगाए जाएंगे।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, नारायणपुर जनपद अध्यक्ष पिंकी उसेंडी, जनपद सदस्य राकेश कोडो, सोमनाथ सलाम, रामबती देवांगन, सरपंच ग्राम पंचायत बेनूर रैनी मरकाम, एसडीएम गौतमचंद पाटिल, सहायक आयुक्त राजेंद्र सिंह, नारायणपुर जनपद सीईओ लोकनाथ पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सरपंच, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

चांद पर पहुंचने का सपना… गांव में मलेरिया से जंग! चुनाखोदरा में मलेरिया के 2 पॉजिटिव मिले, बीएमओ की तत्परता से सिम्स भेजे गए मरीज; कुरदर क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला अलर्ट
आज फोकस में

चांद पर पहुंचने का सपना… गांव में मलेरिया से जंग! चुनाखोदरा में मलेरिया के 2 पॉजिटिव मिले, बीएमओ की तत्परता से सिम्स भेजे गए मरीज; कुरदर क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला अलर्ट

डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने दिखाई हरी झंडी, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती
आज फोकस में

डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने दिखाई हरी झंडी, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती

विधायक दिलीप लहरिया के सतत प्रयासों से मस्तूरी विधानसभा को मिली  2 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात
आज फोकस में

विधायक दिलीप लहरिया के सतत प्रयासों से मस्तूरी विधानसभा को मिली 2 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात

डिग्री है तो दिखाइए, नहीं तो क्लीनिक बंद कर मजदूरी कीजिए
आज फोकस में

डिग्री है तो दिखाइए, नहीं तो क्लीनिक बंद कर मजदूरी कीजिए

एकल शिक्षक के भरोसे चल रहा प्राथमिक स्कूल, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित; 15 दिन में शिक्षक नहीं मिला तो तालाबंदी की चेतावनी
आज फोकस में

एकल शिक्षक के भरोसे चल रहा प्राथमिक स्कूल, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित; 15 दिन में शिक्षक नहीं मिला तो तालाबंदी की चेतावनी

ड्रोन सर्वे के खिलाफ किसानों का महा मोर्चा!
आज फोकस में

ड्रोन सर्वे के खिलाफ किसानों का महा मोर्चा!

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp