Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राष्ट्रीय एकता दिवस पर गरियाबंद पुलिस की पहल: सभी थानों में हुआ ‘एकता दिवस परेड’ का लाइव प्रसारण, आम नागरिकों ने जाना सरदार पटेल का योगदान

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद:* लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के पावन अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को जिला गरियाबंद के सभी थाना क्षेत्रों में भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के विशेष निर्देशानुसार, जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड और विशेष कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण प्रदर्शित किया गया।
सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा 500 से अधिक देशी रियासतों का भारतीय संघ में ऐतिहासिक विलय कराकर अखंड भारत के निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान से आमजन और युवा पीढ़ी को अवगत कराना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था।

*कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु, लाइव प्रसारण की व्यवस्था:* पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ स्वयं तथा प्रत्येक थाने, पुलिस चौकियों तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी स्क्रीन एवं टीवी माध्यमों से राष्ट्रीय एकता दिवस परेड और समारोह की मुख्य झलकियों का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

*जनसहभागिता* इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं, युवा एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने सरदार पटेल के जीवन संघर्ष, उनकी अदम्य इच्छाशक्ति और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को स्क्रीन के माध्यम से देखा व समझा।

*राष्ट्रीय एकता की शपथ* प्रसारण के उपरांत सभी थानों में उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।
पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने इस अवसर पर संदेश देते हुए कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें सिखाता है कि विभिन्नताओं से भरे इस विशाल देश की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता है। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह पहल की गई।
जिले के समस्त थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp