
बिलासपुर :–/छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशभर में वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को लेकर संगठनात्मक कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत 11 से 15 नवंबर 2026 तक सभी मंडलों में जनचौपाल और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला, शहर और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों को अपने बूथ की मतदाता सूची साथ रखने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, 5 नवंबर तक सभी जिलों को निर्धारित प्रपत्र में कार्यक्रम की पूरी जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जमा करनी होगी।

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 11 से 15 नवंबर तक मंडल स्तर पर होंगे जनचौपाल-संवाद कार्यक्रम">








