Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोटमी के पैराडाइज होटल में जीपीएम पुलिस का छापा, होटल मालिक गिरफ्तार

एसयूवी वाहन समेत लगभग चार लाख कीमत की मध्यप्रदेश की अंग्रेजी ब्रांड की शराब बरामद

कोटमी चौकी क्षेत्र अंतर्गत स्थित पैराडाइज होटल में अवैध अंग्रेजी शराब के भंडारण और बिक्री की सूचना मिलने पर जिला पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के मार्गदर्शन में साइबर सेल जीपीएम और चौकी कोटमी की संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध ढंग से दबिश दी गई।

मुखबिर की सूचना पर होटल परिसर और उससे लगे निर्माणाधीन बाड़े में छापा मार कार्रवाई की गई, जहां होटल संचालक राजेश शर्मा पिता सुखदेव प्रसाद शर्मा, उम्र 47 वर्ष, निवासी अकोला चौकी कोटमी को उसकी महिंद्रा टीयूवी (क्रमांक JH 01 BU 1088) में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया।

पुलिस द्वारा मौके पर अंग्रेजी शराब गोवा ब्रांड के 227 नग (180ml), बैगपाइपर के 48 नग (180ml) एवं ब्ल्यू चिप्स के 17 नग जप्त किए गए। कुल मिलाकर लगभग 52.560 लीटर शराब और संबंधित वाहन सहित ₹3,96,200/- मूल्य की संपत्ति जब्त की गई।

आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य की शराब का अवैध परिवहन एवं होटल/ढाबा परिसर से बिक्री करने के आरोप में आबकारी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत विधिवत कार्यवाही की गई है।

इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव एवं कोटमी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अजय वारे के नेतृत्व में पुलिस टीम में प्रधान आरक्षक चौपाल कश्यप, आरक्षक राजेश शर्मा, हर्ष गहरवार, महेंद्र परस्ते, ऋषि साहू सहित थाना स्तर से उप निरीक्षक रणछोड़ दास सेंगर, प्रधान आरक्षक पवन राठौड़ एवं अन्य स्टाफ शामिल रहे।

जिला पुलिस की यह त्वरित और सशक्त कार्रवाई अवैध शराब कारोबार पर लगाम कसने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस विभाग द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल
आज फोकस में

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा
आज फोकस में

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर
आज फोकस में

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण
आज फोकस में

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp