Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर: प्रभात चौक में अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार, 5.94 लीटर शराब जब्त

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सरकंडा पुलिस ने प्रभात चौक क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गोवा स्पेशल और देशी मसाला शराब सहित कुल 33 पाव शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 3 हजार 800 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर 2026 को सरकंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रभात चौक क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री के उद्देश्य से शराब लेकर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी की पहचान दीपक खटिक, उम्र 35 वर्ष, निवासी टिकरापारा मोची मोहल्ला, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से गोवा स्पेशल के 25 पाव और यूनिक देशी मसाला के 8 पाव, कुल 5.940 लीटर शराब बरामद की गई।
शराब रखने और बिक्री से संबंधित वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

यह कार्रवाई डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और सीएसपी सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में की गई।

बंगाल की खाड़ी में फिर बन सकता है चक्रवाती सिस्टम, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 1987 के बाद बन रहे असामान्य मौसमी हालात, ओडिशा और आंध्र प्रदेश पर संभावित असर को लेकर नजर
आज फोकस में

बंगाल की खाड़ी में फिर बन सकता है चक्रवाती सिस्टम, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 1987 के बाद बन रहे असामान्य मौसमी हालात, ओडिशा और आंध्र प्रदेश पर संभावित असर को लेकर नजर

सिरगिट्टी में अवैध शराब बेचने जा रहा आरोपी गिरफ्तार, 35 पाव देशी शराब और बाइक जब्त

<span style=बिलासपुर: प्रभात चौक में अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार, 5.94 लीटर शराब जब्त">
आज फोकस में

बिलासपुर: प्रभात चौक में अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार, 5.94 लीटर शराब जब्त

4 लाख के गांजा कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 62 साल के मुन्ना पटेल को रतनपुर पुलिस ने दबोचा
आज फोकस में

4 लाख के गांजा कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 62 साल के मुन्ना पटेल को रतनपुर पुलिस ने दबोचा

पीएम जनमन योजना से कमार परिवारों के घर हुए रोशन, 80 परिवारों को मिला सोलर होमलाइट का लाभ
आज फोकस में

पीएम जनमन योजना से कमार परिवारों के घर हुए रोशन, 80 परिवारों को मिला सोलर होमलाइट का लाभ

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp