Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हार्वेस्टर और ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, कोटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

एफआईआर दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर पुलिस ने दबोचे आरोपी, पंजाब और बिलासपुर के रहने वाले हैं गिरफ्तार किए गए आरोपी

बिलासपुर:— धान कटाई के सीजन में खेतों में खड़े कृषि उपकरण भी चोरों के निशाने पर हैं। ग्राम दर्रिकापा में हार्वेस्टर और ट्रैक्टर से बैटरी समेत अन्य सामान चोरी करने वाले पांच आरोपियों को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम दर्रिकापा निवासी प्रार्थी खेती-किसानी का काम करता है। उसके पास धान कटाई के लिए हार्वेस्टर और ट्रैक्टर मौजूद हैं। 21 नवंबर की रात करीब 11:50 बजे उसे सूचना मिली कि अज्ञात चोर हार्वेस्टर, ट्रैक्टर और अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। इसके बाद प्रार्थी ने 22 नवंबर को थाना कोटा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 1030/2026 के तहत धारा 303(2), 112 एवं 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह तथा एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम सक्रिय हुई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें पंजाब के पटियाला जिले के तीन युवक लवली, गुरविंदर राम और आशु मेहरा तथा बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के दो युवक गोलू उर्फ रवि साहू और चंद्र देव पटेल शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ट्रैक्टर की एक बैटरी, हार्वेस्टर का एक एम्प्ली और सात नग पाना बरामद किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 8 हजार रुपये बताई गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रभारी उप निरीक्षक नागेश्वरी साहू, प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp