ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव
बिलासपुर में बदमाश की दबंगई का हैरान करने वाला मामला सामने आया है! शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर आरोपी निखिल महेश्वरी उर्फ समीर ने पड़ोस में रहने वाली महिला के घर घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम को भी आरोपी ने कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाया और सरकारी वाहन के शीशे तोड़ दिए। सरकंडा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर फावड़ा और कुल्हाड़ी जब्त की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आदतन बदमाश है और उसके खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो महिला से मारपीट, डायल 112 पर कुल्हाड़ी से हमला">







