
संविधान दिवस के अवसर पर अनुभागीय अधिकारी राजस्व नारायण गवेल ने नागरिकों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने सभी को संविधान के नियमों का पालन करते हुए उसका आदर करने की बात कही।
कार्यक्रम में अनुभागीय अधिकारी राजस्व *ऋषिराज, पल्लव* एवं *दिलीप तोलानी* सहित आसपास के नागरिकजन उपस्थित रहे।
अधिकारी ने कहा कि संविधान हम सभी को समान अधिकार, स्वतंत्रता और न्याय देता है। इसलिए हम सबका कर्तव्य है कि हम संविधान में दिए गए अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी पालन करें और देश की एकता-अखंडता को बनाए रखें।
इस अवसर पर उपस्थित सभी नागरिकों ने हाथ उठाकर संविधान की प्रस्तावना की शपथ ली और संविधान के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

संविधान दिवस पर SDM ने दिलाई प्रस्तावना की शपथ">







