Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 5 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण, 18 से 30 वर्ष आयु के पात्र अभ्यर्थी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गरियाबंद:- छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके पात्र आश्रितों को रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके लिए सीपेट (सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी), रायपुर के माध्यम से कुल 5 पात्र हितग्राहियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। श्रम विभाग द्वारा इच्छुक एवं पात्र हितग्राहियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत चयनित हितग्राहियों को असिस्टेंट मशीन ऑपरेटर प्लास्टिक प्रोसेसिंग ट्रेड में 480 घंटे अर्थात 80 दिवस का कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण का क्षेत्र निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाले प्लास्टिक उत्पादों के विनिर्माण एवं प्रसंस्करण से संबंधित होगा। यह प्रशिक्षण भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा अनुमोदित केमिकल एवं पेट्रोकेमिकल सेक्टर के लेवल 3.5 के अनुरूप है। प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णतः आवासीय आधार पर संचालित किया जाएगा। चयनित सभी प्रशिक्षणार्थियों के लिए सीपेट रायपुर में छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण के माध्यम से हितग्राहियों को प्लास्टिक प्रसंस्करण एवं मशीन संचालन से संबंधित व्यावहारिक और उद्योगोन्मुखी कौशल प्रदान किया जाएगा।

ये हैं पात्रता की शर्तें –

प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाले हितग्राही का छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिक होना अथवा पात्र निर्माण श्रमिक का आश्रित होना आवश्यक है। प्रशिक्षण प्रारंभ होने की तिथि को अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत अभ्यर्थी का कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त कक्षा 9वीं उत्तीर्ण एवं संबंधित कार्य में 1.5 वर्ष का अनुभव अथवा कक्षा 8वीं उत्तीर्ण एवं संबंधित कार्य में 3 वर्ष का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी भी निर्धारित शर्तों के अनुसार पात्र होंगे।

ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करें आवेदन –

श्रम पदाधिकारी, जिला गरियाबंद ने बताया कि निर्धारित पात्रता रखने वाले निर्माण श्रमिक एवं उनके पात्र आश्रित श्रम विभाग के ऑनलाइन पोर्टल श्रमेवजयते डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक पात्र हितग्राही योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करें।

<span style=मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 5 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण, 18 से 30 वर्ष आयु के पात्र अभ्यर्थी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन">
आज फोकस में

मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 5 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण, 18 से 30 वर्ष आयु के पात्र अभ्यर्थी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

फिंगेश्वर में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन एवं स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन, सांसद और विधायक हुए शामिल
आज फोकस में

फिंगेश्वर में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन एवं स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन, सांसद और विधायक हुए शामिल

फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम
आज फोकस में

फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम

संविधान दिवस पर SDM ने दिलाई प्रस्तावना की शपथ
आज फोकस में

संविधान दिवस पर SDM ने दिलाई प्रस्तावना की शपथ

नागरिक सुरक्षा मंच की मांग पर प्रशासन जागा, राजीव गांधी चौक जरहाभाटा के जानलेवा डिवाइडर पर लगा वृहत सोलर लाइट इंडिकेटर
आज फोकस में

नागरिक सुरक्षा मंच की मांग पर प्रशासन जागा, राजीव गांधी चौक जरहाभाटा के जानलेवा डिवाइडर पर लगा वृहत सोलर लाइट इंडिकेटर

69वें उर्स के अवसर पर 28 नवंबर को होगा कुल हिन्द तेगी कॉन्फ्रेंस एवं जलसा
आज फोकस में

69वें उर्स के अवसर पर 28 नवंबर को होगा कुल हिन्द तेगी कॉन्फ्रेंस एवं जलसा

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp