Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्थगन आदेश को ठेंगा दिखाकर चुनाव कराने पर अड़े भाजपाई : फूलसिंह कचलाम

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की भूमिका पर भी उठाए सवाल

भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग और न्यायालयीन आदेशों की अनदेखी का आरोप, 28 नवंबर को चुनाव कराने की कोशिश हुई तो भाकपा करेगी उग्र आंदोलन

नारायणपुर:—- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सह सचिव फूलसिंह कचलाम ने नारायणपुर मालक परिवहन संघ के चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में वैधानिक आदेशों की अनदेखी कर चुनाव कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के परिवहन मंत्री केदार कश्यप अपने निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा समर्थित अध्यक्ष बनाना चाहते हैं, जिसके लिए स्थानीय भाजपा नेताओं के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया जा रहा है।

कचलाम ने कहा कि नारायणपुर जिले के लोग पहले से ही निको जायसवाल कंपनी की कथित मनमानी, खराब सड़कों, धूल, टोल टैक्स और बढ़ती महंगाई जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में परिवहन संघ को ऐसे मजबूत और निष्पक्ष नेतृत्व की जरूरत है, जो ट्रक मालिकों और परिवहन व्यवसायियों के अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष से जुड़े नेताओं के प्रभाव में रहने वाला नेतृत्व कंपनी के खिलाफ प्रभावी संघर्ष नहीं कर पाएगा।

संविधान दिवस पर संविधान और कानून का सम्मान करने की नसीहत

भाकपा नेता ने भाजपा नेताओं और जिला प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि यदि वास्तव में संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति सम्मान है, तो सहायक पंजीयक फर्म एवं संस्थाएं, बस्तर संभाग द्वारा जारी चुनाव स्थगन आदेश का पालन किया जाना चाहिए। आदेश जारी होने के बावजूद चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ाना कानून और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की भूमिका पर भी उठाए सवाल

कचलाम ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीवान की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवहन संघ के विवाद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भाजपा और आरएसएस से जुड़े नेताओं का समर्थन करते दिखाई दे रहे हैं। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के बीच भ्रम और असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामले में राजनीतिक दलों को स्पष्ट और निष्पक्ष रुख अपनाना चाहिए।

28 नवंबर को चुनाव कराने की कोशिश हुई तो होगा उग्र आंदोलन

भाकपा प्रदेश सह सचिव फूलसिंह कचलाम ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि वैधानिक प्राधिकारी द्वारा जारी चुनाव स्थगन आदेश की अवहेलना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बावजूद यदि 28 नवंबर को मालक परिवहन संघ का चुनाव कराने का प्रयास किया गया, तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।
उन्होंने कहा कि कानून और नियम सभी के लिए समान हैं। सत्ता के प्रभाव में किसी भी संस्था की लोकतांत्रिक और वैधानिक प्रक्रिया को प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए। यदि स्थगन आदेश के बावजूद चुनाव कराने की कोशिश होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की होगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने किया एनटीपीसी सीपत के ₹11.46 करोड़ के सीएसआर कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन
आज फोकस में

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया एनटीपीसी सीपत के ₹11.46 करोड़ के सीएसआर कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन

सकरी पुलिस की कार्रवाई: 33 केव्ही बिजली तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का तार बरामद
आज फोकस में

सकरी पुलिस की कार्रवाई: 33 केव्ही बिजली तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का तार बरामद

बिलासपुर में गौधामों के संचालन में तेजी लाने के निर्देश, लंबित आवेदनों का होगा जल्द निराकरण
आज फोकस में

बिलासपुर में गौधामों के संचालन में तेजी लाने के निर्देश, लंबित आवेदनों का होगा जल्द निराकरण

1 दिसंबर से वीबी-जी राम जी योजना के तहत शुरू होंगे कार्य, बिल्हा में मेटों को दिया गया प्रशिक्षण
आज फोकस में

1 दिसंबर से वीबी-जी राम जी योजना के तहत शुरू होंगे कार्य, बिल्हा में मेटों को दिया गया प्रशिक्षण

बिजली बिल बकायादारों पर विद्युत विभाग की सख्ती, चलाया सघन चेकिंग और वसूली अभियान
आज फोकस में

बिजली बिल बकायादारों पर विद्युत विभाग की सख्ती, चलाया सघन चेकिंग और वसूली अभियान

नवाडीह में नवधा रामायण सुनने उमड़ रही भीड़
आज फोकस में

नवाडीह में नवधा रामायण सुनने उमड़ रही भीड़

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp