Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संविधान प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षक,,, चंद्रप्रकाश सूर्या

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत ,,,,,मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत डंगनिया के आश्रित ग्राम बिनैका में संविधान गौरव दिवस के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर विधिवत पूजा-अर्चना व माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया तथा नवीन आंगनबाड़ी भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, सामाजिक समरसता और भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने संविधान के मूल्यों—समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व—पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को संवैधानिक अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।
संविधान प्रत्येक नागरिक के अधिकारों का रक्षक : चंद्र प्रकाश सूर्या
मुख्य वक्ता के रूप में जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या ने कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और न्याय दिलाने का सशक्त आधार है। हमें अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का भी पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए बाबा साहब अंबेडकर ने जहां हमें धारा 12 से लेकर 35 तक अधिकारों के विषय में लिखा है वही 51 ए में हमें अपने कर्तव्यों के प्रति भी कर्तव्यनिष्ठ बनने का पाठ पढ़ाया है, उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा बाबा साहब अंबेडकर ने अपने संविधान में सामान्य, पिछड़ा, महिला, बच्चे बुजुर्ग सभी के अधिकारों के बारे में भारतीय संविधान में पूरा मसौदा तैयार किया है
बाबासाहेब अंबेडकर ने पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए 16/4 अनुच्छेद 340 पिछड़ा वर्ग आयोग गठित करने का रास्ता प्रशस्त किया

बाबा साहब अंबेडकर जी ही थे जिन्होंने महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए अपना मंत्री पद त्याग दिया था!

संविधान दिवस केवल उत्सव मनाने का नहीं, बल्कि उनके विचारों और संघर्ष को आत्मसात करने का दिन है। शिक्षा, समानता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देकर ही समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम बताया था। उनका संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने ग्रामीणों से संविधान के महत्व को समझने तथा अधिकारों के साथ कर्तव्यों के निर्वहन का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा और आपसी भाईचारे से ही समाज का चहुंमुखी विकास होगा।
नौनिहालों को मिलेंगी बेहतर शैक्षणिक व पोषण सुविधाएं
संविधान दिवस कार्यक्रम के बाद ग्राम बिनैका में नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए चंद्र प्रकाश सूर्या विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नए आंगनबाड़ी भवन बनने से गांव के बच्चों को बेहतर पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा की सुविधाएं मिलेंगी और उनके सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार होगा।
इस अवसर पर मल्हार मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता भागबली घृतलहरे, मल्हार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे, सरपंच हर प्रसाद भारते, उपसरपंच गोपाल जांगड़े, लल्लू पुरैना, राकेश टंडन, योगेश मिरी, राकेश जांगड़े एवं मनालाल टंडन सहित ग्राम पंचायत के पंचगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने किया एनटीपीसी सीपत के ₹11.46 करोड़ के सीएसआर कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन
आज फोकस में

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया एनटीपीसी सीपत के ₹11.46 करोड़ के सीएसआर कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन

सकरी पुलिस की कार्रवाई: 33 केव्ही बिजली तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का तार बरामद
आज फोकस में

सकरी पुलिस की कार्रवाई: 33 केव्ही बिजली तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का तार बरामद

बिलासपुर में गौधामों के संचालन में तेजी लाने के निर्देश, लंबित आवेदनों का होगा जल्द निराकरण
आज फोकस में

बिलासपुर में गौधामों के संचालन में तेजी लाने के निर्देश, लंबित आवेदनों का होगा जल्द निराकरण

1 दिसंबर से वीबी-जी राम जी योजना के तहत शुरू होंगे कार्य, बिल्हा में मेटों को दिया गया प्रशिक्षण
आज फोकस में

1 दिसंबर से वीबी-जी राम जी योजना के तहत शुरू होंगे कार्य, बिल्हा में मेटों को दिया गया प्रशिक्षण

बिजली बिल बकायादारों पर विद्युत विभाग की सख्ती, चलाया सघन चेकिंग और वसूली अभियान
आज फोकस में

बिजली बिल बकायादारों पर विद्युत विभाग की सख्ती, चलाया सघन चेकिंग और वसूली अभियान

नवाडीह में नवधा रामायण सुनने उमड़ रही भीड़
आज फोकस में

नवाडीह में नवधा रामायण सुनने उमड़ रही भीड़

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp