Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पत्रकार जनसमस्याओं की आवाज, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता जरूरी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर :–;शहर के स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पत्रकार जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में पत्रकारों की अहम भूमिका है।
उप मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से समाचारों के प्रकाशन और प्रसारण से पहले तथ्यों की पुष्टि करने तथा जिम्मेदार पत्रकारिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी भी जुड़ी हुई है। अपुष्ट खबरें किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
इस दौरान पत्रकार संघ ने बिलासपुर और रायपुर में पत्रकार भवन के लिए भूमि आवंटन की मांग रखी। इस पर  साव ने भूमि चिन्हित कर राजस्व दस्तावेजों के साथ आवेदन देने की बात कही और भूमि आवंटन के बाद भवन निर्माण में भी सहयोग का भरोसा दिलाया।
सम्मेलन में विधायक सुशांत शुक्ला सहित संघ के पदाधिकारी और प्रदेशभर से आए पत्रकार मौजूद रहे। पत्रकार सुरक्षा कानून, बीमा योजना और सम्मान निधि के नियम सरल बनाने की मांग भी उठाई गई।

केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने किया एनटीपीसी सीपत के ₹11.46 करोड़ के सीएसआर कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन
आज फोकस में

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया एनटीपीसी सीपत के ₹11.46 करोड़ के सीएसआर कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन

सकरी पुलिस की कार्रवाई: 33 केव्ही बिजली तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का तार बरामद
आज फोकस में

सकरी पुलिस की कार्रवाई: 33 केव्ही बिजली तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का तार बरामद

बिलासपुर में गौधामों के संचालन में तेजी लाने के निर्देश, लंबित आवेदनों का होगा जल्द निराकरण
आज फोकस में

बिलासपुर में गौधामों के संचालन में तेजी लाने के निर्देश, लंबित आवेदनों का होगा जल्द निराकरण

1 दिसंबर से वीबी-जी राम जी योजना के तहत शुरू होंगे कार्य, बिल्हा में मेटों को दिया गया प्रशिक्षण
आज फोकस में

1 दिसंबर से वीबी-जी राम जी योजना के तहत शुरू होंगे कार्य, बिल्हा में मेटों को दिया गया प्रशिक्षण

बिजली बिल बकायादारों पर विद्युत विभाग की सख्ती, चलाया सघन चेकिंग और वसूली अभियान
आज फोकस में

बिजली बिल बकायादारों पर विद्युत विभाग की सख्ती, चलाया सघन चेकिंग और वसूली अभियान

नवाडीह में नवधा रामायण सुनने उमड़ रही भीड़
आज फोकस में

नवाडीह में नवधा रामायण सुनने उमड़ रही भीड़

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp