Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नारायणपुर से 11 यात्रियों का दल तीर्थयात्रा पर रवाना

बोधगया, सारनाथ और नालंदा का करेंगे दर्शन

निःशुल्क भोजन, आवास, चिकित्सा एवं अन्य सुविधाओं के साथ श्रद्धालुओं को कराई जा रही तीर्थयात्रा

नारायणपुर:— छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 11 यात्रियों का दल आज तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुआ। कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन में चयनित यात्रियों को आज प्रातः 6 बजे शासकीय बौद्धिक मंद बालिकाओं का विशेष विद्यालय, ग्राम सुलेंगा (गुरिया) जिला नारायणपुर से रायपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। यात्री 27 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक निर्धारित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार बिहार एवं उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।
इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बिहार के बोधगया, नालंदा तथा उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिलेगा। बोधगया में भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति से जुड़े पवित्र महाबोधि मंदिर एवं बोधिवृक्ष, सारनाथ में भगवान बुद्ध के प्रथम उपदेश स्थल तथा नालंदा में प्राचीन नालंदा महाविहार के ऐतिहासिक अवशेषों का भ्रमण कराया जाएगा। इन स्थलों का धार्मिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से विशेष महत्व है।

यात्रियों को मिलती हैं विभिन्न सुविधाएं।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का उद्देश्य प्रदेश के पात्र वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य पात्र हितग्राहियों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार यात्रियों के आवागमन, ठहरने, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जाती हैं। यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए शाकाहारी नाश्ता एवं भोजन, धर्मशाला अथवा होटल में ठहरने, तीर्थस्थलों के स्थानीय भ्रमण के लिए बस, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा आवश्यकतानुसार टूरिस्ट गाइड की व्यवस्था शामिल है। इसके अतिरिक्त यात्रा के लिए आवश्यक किट एवं दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं भी योजना के प्रावधानों के अनुसार उपलब्ध कराई जाती हैं।
यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनुरक्षक की व्यवस्था भी की जाती है, जो यात्रा के दौरान आवश्यक समन्वय एवं सहयोग प्रदान करता है। शासन की इस पहल से ऐसे वरिष्ठ नागरिकों एवं पात्र हितग्राहियों को देश के प्रसिद्ध धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है, जो आर्थिक अथवा अन्य परिस्थितियों के कारण स्वयं तीर्थयात्रा करने में असमर्थ रहते हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने किया एनटीपीसी सीपत के ₹11.46 करोड़ के सीएसआर कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन
आज फोकस में

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया एनटीपीसी सीपत के ₹11.46 करोड़ के सीएसआर कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन

सकरी पुलिस की कार्रवाई: 33 केव्ही बिजली तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का तार बरामद
आज फोकस में

सकरी पुलिस की कार्रवाई: 33 केव्ही बिजली तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का तार बरामद

बिलासपुर में गौधामों के संचालन में तेजी लाने के निर्देश, लंबित आवेदनों का होगा जल्द निराकरण
आज फोकस में

बिलासपुर में गौधामों के संचालन में तेजी लाने के निर्देश, लंबित आवेदनों का होगा जल्द निराकरण

1 दिसंबर से वीबी-जी राम जी योजना के तहत शुरू होंगे कार्य, बिल्हा में मेटों को दिया गया प्रशिक्षण
आज फोकस में

1 दिसंबर से वीबी-जी राम जी योजना के तहत शुरू होंगे कार्य, बिल्हा में मेटों को दिया गया प्रशिक्षण

बिजली बिल बकायादारों पर विद्युत विभाग की सख्ती, चलाया सघन चेकिंग और वसूली अभियान
आज फोकस में

बिजली बिल बकायादारों पर विद्युत विभाग की सख्ती, चलाया सघन चेकिंग और वसूली अभियान

नवाडीह में नवधा रामायण सुनने उमड़ रही भीड़
आज फोकस में

नवाडीह में नवधा रामायण सुनने उमड़ रही भीड़

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp