Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नवाडीह में नवधा रामायण सुनने उमड़ रही भीड़

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत :– सीपत के नवाडीह में श्रीरामचरित मानस अखंड नवधा रामायण का सातवां वर्ष श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ प्रारंभ हो चुका है। आयोजन के चलते पूरा गांव राममय वातावरण में डूबा हुआ है। प्रतिदिन दूर दराज के क्षेत्रों से आकर्षक मानस मंडलियां पहुंच रही हैं, जो अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और भक्ति का संदेश दे रही हैं। मानस मंडलियों की मनमोहक प्रस्तुति सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रीरामचरित मानस अखंड नवधा रामायण का शुभारंभ 23 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्दशी के अवसर पर भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इसके बाद रात्रि 8 बजे से रामायण पाठ प्रारंभ किया गया। आयोजन में आचार्य पंडित श्री पुरुषोत्तम मिश्रा के सानिध्य में मानस मंडलियां संगीतमय ढंग से रामचरित मानस की चौपाइयों और प्रसंगों की प्रस्तुति दे रही हैं। प्रतिदिन सुबह शाम 7 बजे भगवान की आरती की जा रही है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। गायन वादन करने वालो को समिति की ओर से श्रीफल , कैलेंडर व प्रसाद से सम्मानित भी किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार 2 दिसंबर को रामायण कथा विश्राम होगा, जबकि 3 दिसंबर को हवन, सहस्रधारा, ब्राह्मण भोज एवं विसर्जन के साथ सात दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन होगा। समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने मानस मंडलियों, श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है। आयोजन को सफल बनाने में कल्याण धीवर , पुष्कर साहू , परमेश्वर धीवर , देवेंद्र सिंह क्षत्रिय , शशिकांत साहू , राजेश साहू , संतोष साहू , सुशील साहू , सोहन साहू , मदन चंद्रा , नीतीश पटवा , चंद्रकांत साहू , राममनोहर साहू सहित समिति के सभी लोगों का विशेष योगदान है।

केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने किया एनटीपीसी सीपत के ₹11.46 करोड़ के सीएसआर कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन
आज फोकस में

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया एनटीपीसी सीपत के ₹11.46 करोड़ के सीएसआर कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन

सकरी पुलिस की कार्रवाई: 33 केव्ही बिजली तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का तार बरामद
आज फोकस में

सकरी पुलिस की कार्रवाई: 33 केव्ही बिजली तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का तार बरामद

बिलासपुर में गौधामों के संचालन में तेजी लाने के निर्देश, लंबित आवेदनों का होगा जल्द निराकरण
आज फोकस में

बिलासपुर में गौधामों के संचालन में तेजी लाने के निर्देश, लंबित आवेदनों का होगा जल्द निराकरण

1 दिसंबर से वीबी-जी राम जी योजना के तहत शुरू होंगे कार्य, बिल्हा में मेटों को दिया गया प्रशिक्षण
आज फोकस में

1 दिसंबर से वीबी-जी राम जी योजना के तहत शुरू होंगे कार्य, बिल्हा में मेटों को दिया गया प्रशिक्षण

बिजली बिल बकायादारों पर विद्युत विभाग की सख्ती, चलाया सघन चेकिंग और वसूली अभियान
आज फोकस में

बिजली बिल बकायादारों पर विद्युत विभाग की सख्ती, चलाया सघन चेकिंग और वसूली अभियान

<span style=नवाडीह में नवधा रामायण सुनने उमड़ रही भीड़">
आज फोकस में

नवाडीह में नवधा रामायण सुनने उमड़ रही भीड़

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp