Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिजली बिल बकायादारों पर विद्युत विभाग की सख्ती, चलाया सघन चेकिंग और वसूली अभियान

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत :– बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने शुक्रवार 27 नवंबर को सीपत विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत सघन चेकिंग एवं वसूली अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभाग की छह टीमों ने अलग अलग क्षेत्रों में पहुंचकर बकाया बिजली बिल की जांच की और भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अभियान में कुल 357 उपभोक्ताओं की सूची के आधार पर कार्रवाई की गई, जिन पर 81 लाख 63 हजार 365 रुपए का बिजली बिल बकाया था। इनमें से 51 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन विच्छेदित किए गए, जिनके विरुद्ध 13 लाख 2 हजार 393 रुपए की बकाया राशि दर्ज थी। वहीं, 31 उपभोक्ताओं से 4 लाख 81 हजार 955 रुपए की राशि वसूल की गई। अभियान के दौरान विद्युत अधिनियम की धारा 138 के तहत दो तथा धारा 135 के तहत एक प्रकरण भी दर्ज किया गया। चेकिंग अभियान के तहत नवाडीह, एनडीएलएफ, दर्राभाठा, आईपी, गुड़ी और नरगोड़ा क्षेत्र में अलग अलग टीमों ने कार्रवाई की। विभाग का उद्देश्य बकाया राजस्व की वसूली के साथ साथ बिजली बिल समय पर जमा करने के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करना है। विद्युत विभाग के एई कौशल जायसवाल ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा बकायादार उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उपभोक्ताओं से अपील है कि वे अपने लंबित बिजली बिलों का समय पर भुगतान करें। बार बार सूचना देने के बाद भी भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार कनेक्शन विच्छेदन एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। हमारा प्रयास है कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिले और वे भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए समय पर बिल जमा करें। अभियान के तहत नवाडीह क्षेत्र में कनिष्ठ अभियंता रंजना देवांगन एवं राकेश राठौर, एनडीएलएफ क्षेत्र में गंगासागर ध्रुव एवं खगेश नेताम, दर्राभाठा क्षेत्र में अनामिका एवं प्रवीण जायसवाल, आईपी क्षेत्र में रोशन श्रीवास एवं अंकित गुप्ता, गुड़ी क्षेत्र में संदीप मनिकपुरी तथा नरगोड़ा क्षेत्र में सीआर साहू की टीम ने कार्रवाई की।

केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने किया एनटीपीसी सीपत के ₹11.46 करोड़ के सीएसआर कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन
आज फोकस में

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया एनटीपीसी सीपत के ₹11.46 करोड़ के सीएसआर कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन

सकरी पुलिस की कार्रवाई: 33 केव्ही बिजली तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का तार बरामद
आज फोकस में

सकरी पुलिस की कार्रवाई: 33 केव्ही बिजली तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का तार बरामद

बिलासपुर में गौधामों के संचालन में तेजी लाने के निर्देश, लंबित आवेदनों का होगा जल्द निराकरण
आज फोकस में

बिलासपुर में गौधामों के संचालन में तेजी लाने के निर्देश, लंबित आवेदनों का होगा जल्द निराकरण

1 दिसंबर से वीबी-जी राम जी योजना के तहत शुरू होंगे कार्य, बिल्हा में मेटों को दिया गया प्रशिक्षण
आज फोकस में

1 दिसंबर से वीबी-जी राम जी योजना के तहत शुरू होंगे कार्य, बिल्हा में मेटों को दिया गया प्रशिक्षण

<span style=बिजली बिल बकायादारों पर विद्युत विभाग की सख्ती, चलाया सघन चेकिंग और वसूली अभियान">
आज फोकस में

बिजली बिल बकायादारों पर विद्युत विभाग की सख्ती, चलाया सघन चेकिंग और वसूली अभियान

नवाडीह में नवधा रामायण सुनने उमड़ रही भीड़
आज फोकस में

नवाडीह में नवधा रामायण सुनने उमड़ रही भीड़

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp