Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया एनटीपीसी सीपत के ₹11.46 करोड़ के सीएसआर कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

विकास के नाम पर बड़ा आयोजन, लेकिन खाली नजर आईं कई कुर्सियां

एनटीपीसी सीपत द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत परियोजना प्रभावित ग्रामों में लगभग ₹11.46 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन समारोह 28 नवंबर 2026 को ग्राम पंचायत सीपत में आयोजित किया गया। इस अवसर पर ₹5.22 करोड़ की लागत से पूर्ण किए गए विकास कार्यों का उद्घाटन तथा ₹6.24 करोड़ की लागत से प्रस्तावित विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं सांसद, बिलासपुर ने विकास कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में दिलीप लहरिया, विधायक, मस्तूरी; राजेश सूर्यवंशी, अध्यक्ष, जिला पंचायत, बिलासपुर; डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व विधायक, मस्तूरी तथा विजय शंकर दुबे, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सीपत मोहित जायसवाल,, अध्यक्ष जनपद पंचायत मस्तूरी,राजेन्द्र धीवर जिला पंचायत सदस्य, चंद्रप्रकाश सूर्या,एस मनहर, मनोज खरे सभापति जनपद सदस्य मस्तूरी, देवेश शर्मा जनपद सदस्य,सरपंच,सचिव ,उपस्थित रहे।
एनटीपीसी सीपत की सीएसआर योजना के अंतर्गत परियोजना प्रभावित ग्राम पंचायतों सीपत, जांजी, कर्रा, कौड़िया, रलिया, देवरी, रांक, गतौरा एवं लुतरा में पूर्ण किए गए कुल 28 विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही 12 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया। इन कार्यों में आधारभूत संरचना का विकास, तालाबों का जीर्णोद्धार तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विकास कार्य शामिल हैं।
समारोह को संबोधित करते हुए माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में एनटीपीसी सीपत द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की तथा सीएसआर के माध्यम से क्षेत्रीय विकास में एनटीपीसी के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
विधायक दिलीप लहरिया ने परियोजना प्रभावित ग्रामों में बुनियादी सुविधाओं के विकास में एनटीपीसी सीपत की भूमिका की सराहना की। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर आमंत्रित करने के लिए एनटीपीसी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास ही देश का विकास है और एनटीपीसी सीपत इस दिशा में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रही है।
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि सीएसआर के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों से न केवल बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा, बल्कि स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार होगा।
पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने सीएसआर के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों के लिए एनटीपीसी सीपत का आभार व्यक्त किया तथा कौशल विकास एवं सामाजिक विकास से जुड़े कार्यों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख विजय शंकर दुबे ने सीएसआर के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुए क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों एवं मीडियाकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर एनटीपीसी सीपत के वरिष्ठ अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अरुणा सूर्या एवं राजेन्द्र धीवर; जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती देवी; जनपद पंचायत सदस्य मनोज खरे, श्रीमती उषा देवी कैवर्त, रेवाशंकर साहू, सुश्री मंजु देवी कुर्रे एवं श्रीमती अंजनी पटेल; विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच श्रीमती जयंती पटेल, विक्रम प्रताप सिंह, श्रीमती मनीषा वंशकार, श्रीमती चन्द्रकली पाटले, श्रीमती सरिता साहू, श्रीमती रीता रात्रे, श्रीमती रेखा सांडे एवं श्रीमती मीना वस्त्रकार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

<span style=केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया एनटीपीसी सीपत के ₹11.46 करोड़ के सीएसआर कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन">
आज फोकस में

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया एनटीपीसी सीपत के ₹11.46 करोड़ के सीएसआर कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन

सकरी पुलिस की कार्रवाई: 33 केव्ही बिजली तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का तार बरामद
आज फोकस में

सकरी पुलिस की कार्रवाई: 33 केव्ही बिजली तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का तार बरामद

बिलासपुर में गौधामों के संचालन में तेजी लाने के निर्देश, लंबित आवेदनों का होगा जल्द निराकरण
आज फोकस में

बिलासपुर में गौधामों के संचालन में तेजी लाने के निर्देश, लंबित आवेदनों का होगा जल्द निराकरण

1 दिसंबर से वीबी-जी राम जी योजना के तहत शुरू होंगे कार्य, बिल्हा में मेटों को दिया गया प्रशिक्षण
आज फोकस में

1 दिसंबर से वीबी-जी राम जी योजना के तहत शुरू होंगे कार्य, बिल्हा में मेटों को दिया गया प्रशिक्षण

बिजली बिल बकायादारों पर विद्युत विभाग की सख्ती, चलाया सघन चेकिंग और वसूली अभियान
आज फोकस में

बिजली बिल बकायादारों पर विद्युत विभाग की सख्ती, चलाया सघन चेकिंग और वसूली अभियान

नवाडीह में नवधा रामायण सुनने उमड़ रही भीड़
आज फोकस में

नवाडीह में नवधा रामायण सुनने उमड़ रही भीड़

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp