Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एकलव्य विवाद पर कलेक्टर ने रखी प्रशासन की पूरी बात, सीसीटीवी से लेकर शिक्षिका प्रियंका परिहार के मामले में दी सफाई

कोंडागांव से ओमप्रकाश नाग की रिपोर्ट
कोंडागांव से ओमप्रकाश नाग की रिपोर्ट

2025 में 50 प्रतिशत था परीक्षा परिणाम, 2026 में 100 प्रतिशत पास होने का दावा, छात्रावास की अव्यवस्थाओं पर कार्रवाई और वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए नए सिरे से बनेगी समिति

कोण्डागांव :;;;एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय श्यामपुर (माकड़ी) में पिछले एक महीने से चल रहे विवाद के बीच रविवार को जिला मुख्यालय में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। लंबे समय से विद्यालय की अव्यवस्थाओं, छात्रावास में खराब राशन सामग्री, बालिका शौचालय के सामने सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने और शिक्षिका प्रियंका परिहार के विरुद्ध हुई कार्रवाई को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से पूरे घटनाक्रम, अब तक की जांच, की गई कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया के संबंध में दस्तावेजों के आधार पर अपना पक्ष रखा गया। प्रेसवार्ता में एसडीएम अश्वन कुमार पुसाम, डिप्टी कलेक्टर किशोर शर्मा, रश्मि पोयाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा, एसडीओपी अभिनव उपाध्याय, आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त कृपेंद्र तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने बताया कि विद्यालय में दो अलग-अलग विषय हैं। पहला विद्यालय की व्यवस्थाओं, राशन सामग्री और सीसीटीवी कैमरों से संबंधित है, जबकि दूसरा शिक्षिका प्रियंका परिहार के विरुद्ध हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई का है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम वर्ष 2025 में 50 प्रतिशत था, जो वर्ष 2026 में बढ़कर 100 प्रतिशत हो गया है। विद्यालय वर्तमान में अस्थायी भवन में संचालित है। नए भवन के लिए श्यामपुर में भूमि आवंटित की गई है और भारत सरकार की ओर से 40 करोड़ रुपये का बजट आवंटित होने की जानकारी भी दी गई। प्रशासन का कहना है कि विद्यालय में शैक्षणिक और बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं।

छात्रावास की अव्यवस्थाओं पर कार्रवाई का विवरण देते हुए बताया गया कि 30 अक्टूबर को पालक, विद्यार्थी और शिक्षक कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इसके बाद 2 नवंबर को निरीक्षण समिति गठित की गई, जिसने 3 नवंबर को विद्यालय का निरीक्षण किया। जांच में छात्रावास के अनाज और राशन सामग्री में कीड़े पाए गए। कन्या छात्रावास के शौचालयों में गंदगी, टूटे दरवाजे, पानी की टंकी का ढक्कन नहीं होना और सफाई की कमी सामने आई। दो बंद कमरों में खराब चावल और मिर्च पाउडर के पैकेट मिले। बालक छात्रावास में पानी का रिसाव, दीवारों में सीलन, चूहों के बिल, टूटे खिड़की के कांच और बिना इंस्टॉल किए चार कंप्यूटर भी मिले। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद 5 नवंबर को तत्कालीन प्राचार्य चंद्रकिरण तिवारी को पद से हटाया गया, बालक छात्रावास अधीक्षक राजवीर यादव की सेवा समाप्त की गई तथा कन्या छात्रावास अधीक्षिका निशु पंघाल को हटाने के लिए संबंधित कार्यालय को पत्र भेजा गया। प्राचार्य सहित संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए।

सीसीटीवी विवाद पर प्रशासन ने बताया कि 11 नवंबर को तकनीकी विशेषज्ञों और पालक प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए 13 सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी। 13 नवंबर को जांच के दौरान इसे 15 सदस्यीय दल के रूप में विस्तारित किया गया। जांच में सीसीटीवी लगाने वाले इलेक्ट्रिशियन बाबूलाल मरकाम का बयान लिया गया। उनके अनुसार बालिका शौचालय के सामने कैमरा लगाया गया था, लेकिन वह कभी चालू नहीं हुआ। छात्राओं की आपत्ति के बाद अगले ही दिन कैमरे को दूसरी दीवार पर स्थानांतरित कर दिया गया था। प्रशासन का दावा है कि कैमरे से किसी प्रकार की रिकॉर्डिंग या फुटेज एक्सेस नहीं की गई। जांच समिति ने भौतिक सत्यापन और संबंधित लोगों के बयान के आधार पर यही निष्कर्ष दिया तथा पालक प्रतिनिधियों ने भी रिपोर्ट पर हस्ताक्षर किए। कलेक्टर ने यह भी बताया कि एनईएसटीएस के दिशा-निर्देशों में शौचालय और वॉशरूम को सीसीटीवी कैमरों की निर्धारित जगहों से बाहर रखा गया है। तत्कालीन प्राचार्य द्वारा दिशा-निर्देश में लिखे एक्सक्लूडिंग शब्द को गलत समझने की बात सामने आई, जिसके आधार पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।

शिक्षिका प्रियंका परिहार के मामले में कलेक्टर ने बताया कि अगस्त 2025 में शिक्षकों की शिकायत पर छह सदस्यीय जांच समिति बनाई गई थी। समिति को शिक्षकों की ओर से लिखित शिकायतें मिली थीं, जिनमें प्रियंका परिहार पर बिना अनुमति वीडियो बनाने, शिक्षकों से विवाद करने और विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करने के आरोप लगाए गए थे। क्वार्टर आवंटन से जुड़ी उनकी मांग का भी उल्लेख किया गया। प्रशासन के अनुसार जांच के दौरान उन्हें उनकी मांग के अनुरूप कमरा उपलब्ध कराया गया था। कलेक्टर ने 9 सितंबर 2026 की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का हवाला देते हुए कहा कि उस बैठक में शिक्षिका को विद्यालय की समस्याएं रखने का अवसर दिया गया था, लेकिन उनके द्वारा मुख्य रूप से अपने क्वार्टर से संबंधित विषय उठाया गया। प्रशासन का दावा है कि 9 अक्टूबर को फिनाइल सेवन करने की घटना के बाद भी संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई और 14 अक्टूबर को राज्य कार्यालय के आदेश से उन्हें जगदलपुर के परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में संलग्न किया गया। 15 अक्टूबर को विद्यालय से भारमुक्त किए जाने के बावजूद 15 से 27 अक्टूबर तक कोण्डागांव विद्यालय की उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर किए जाने की बात भी प्रशासन ने कही।

कलेक्टर के अनुसार 28 अक्टूबर को प्रियंका परिहार ने जगदलपुर में ज्वाइनिंग दी, लेकिन 31 अक्टूबर को बिना अनुमति कोण्डागांव पहुंचकर पालकों और विद्यार्थियों के साथ कलेक्ट्रेट आईं। इसके बाद उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर देने के लिए समिति गठित की गई। प्रशासन का कहना है कि समिति के समक्ष उन्होंने मुख्य रूप से अपने संलग्नीकरण, आवास और प्राचार्य से संबंधित व्यक्तिगत समस्याएं रखीं। समिति की रिपोर्ट के आधार पर 2 नवंबर को उनके निलंबन का आदेश जारी हुआ। निलंबन के दौरान मुख्यालय जगदलपुर निर्धारित होने के बावजूद 24 नवंबर को उनके कोण्डागांव स्थित विद्यालय पहुंचने और आवास में प्रवेश को लेकर विवाद हुआ। प्रशासन के अनुसार उन्हें प्रवेश से मना किए जाने के बावजूद उन्होंने अनधिकृत रूप से परिसर में प्रवेश किया, जिसके बाद 25 नवंबर की सुबह पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। कलेक्टर ने इस मामले को न्यायालयीन प्रक्रिया बताते हुए आगे टिप्पणी करने से इनकार किया।

प्रेसवार्ता में राशन खरीदी, एक्सपायरी सामग्री, स्टॉक रजिस्टर और कथित फर्जी बिलों को लेकर भी सवाल उठे। इस पर कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि एकलव्य विद्यालय के वित्तीय मामलों में जिला कलेक्टर कार्यालय और आदिम जाति कल्याण विभाग की प्रत्यक्ष वित्तीय शक्तियां नहीं हैं। टेंडर और खरीदी की जिम्मेदारी एनईएसटीएस की निर्धारित व्यवस्था के अनुसार संबंधित प्राचार्य और लेखापाल की है। हालांकि, यदि स्टॉक रजिस्टर का संधारण नहीं हुआ है या फर्जी बिल लगाए जाने की शिकायत प्रमाणित होती है तो यह गंभीर मामला होगा। इसके लिए नए सिरे से जांच समिति गठित कर वित्तीय अनियमितताओं की जांच कराई जाएगी। संबंधित वेंडरों को भी नोटिस जारी किए जाने की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने यह भी कहा कि एक्सपायरी खाद्य सामग्री छात्रावास परिसर में नहीं होनी चाहिए और यदि ऐसी सामग्री पहुंची है तो उसे स्वीकार करने वाले जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जांच जरूरी है।

प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों ने जांच समितियों में पालक प्रतिनिधियों की भागीदारी, सीसीटीवी कैमरे लगाने से पहले तकनीकी सर्वे, कंप्यूटर इंस्टॉलेशन, प्राचार्य की भूमिका और विद्यालय की अन्य अनियमितताओं पर भी सवाल उठाए। प्रशासन ने बताया कि 17 नवंबर को अंतिम जांच समिति का गठन लगभग 20 सदस्यों के साथ किया गया था, जिसमें पालक प्रतिनिधियों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और महिलाओं को भी शामिल किया गया। प्राचार्य के विरुद्ध भी निलंबन की अनुशंसा संबंधित सक्षम अधिकारी को भेजे जाने की जानकारी दी गई। वहीं शिक्षिका प्रियंका परिहार के विरुद्ध विभागीय जांच जारी होने की बात कही गई।

अंत में कलेक्टर ने पालकों से बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय का संचालन शुरू हो चुका है और आगामी बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यालय से विवाद और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला समाप्त होगा तथा सभी पालक, शिक्षक और प्रशासन मिलकर विद्यालय के बेहतर संचालन में सहयोग करेंगे।

उप पुलिस अधीक्षक गोपाल वैश्य का जिला कोरिया स्थानांतरण पर गरियाबंद पुलिस परिवार द्वारा दी गई ससम्मान विदाई
आज फोकस में

उप पुलिस अधीक्षक गोपाल वैश्य का जिला कोरिया स्थानांतरण पर गरियाबंद पुलिस परिवार द्वारा दी गई ससम्मान विदाई

मन की बात सुनने सिंधौरी पहुंचे विधायक रोहित साहू, गांव के विकास के लिए घोषणाओं की झड़ी
आज फोकस में

मन की बात सुनने सिंधौरी पहुंचे विधायक रोहित साहू, गांव के विकास के लिए घोषणाओं की झड़ी

<span style=एकलव्य विवाद पर कलेक्टर ने रखी प्रशासन की पूरी बात, सीसीटीवी से लेकर शिक्षिका प्रियंका परिहार के मामले में दी सफाई">
आज फोकस में

एकलव्य विवाद पर कलेक्टर ने रखी प्रशासन की पूरी बात, सीसीटीवी से लेकर शिक्षिका प्रियंका परिहार के मामले में दी सफाई

बिलासपुर में कुल हिन्द तेगी कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन,
आज फोकस में

बिलासपुर में कुल हिन्द तेगी कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन,

रतनपुर में महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर भेजा जेल
आज फोकस में

रतनपुर में महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर भेजा जेल

केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने किया एनटीपीसी सीपत के ₹11.46 करोड़ के सीएसआर कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन
आज फोकस में

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया एनटीपीसी सीपत के ₹11.46 करोड़ के सीएसआर कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp