Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

15 दिन में नहीं जलीं स्ट्रीट लाइटें, तो होगा नगर पालिका रतनपुर का घेराव: कांग्रेस का अल्टीमेटम

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रतनपुर:-; रतनपुर नगर में लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को लेकर अब कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं वरिष्ठ नेता वादीर खान ने नगर पालिका परिषद को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो नगर पालिका का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आपको बता दे कि रतनपुर में 15 वार्ड है रतनपुर धार्मिक नगरी के नाम से विख्यात भी है यहाँ रोजाना हजारों की संख्या में लोग मा महामाया देवी का दर्शन करने पहुचते है नगरवासियों और दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु नगरपालिका में अभी हाल में करोड़ो रूपये की खरीदी कर स्ट्रीट लाइट नगर के प्रमख चोक चौराहे पर लगाया गया है जो कही कही चालू है लेकिन ज्यादा तर क्षेत्र में बन्द पड़ी है जिससे लोगो को आने जाने में बेहद ही परेसानी होती है जिसे लेकर कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो नगर पालिका का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

लाइट बंद, खतरे चालू

वादीर खान ने बताया कि बारिश के मौसम में जहरीले जीव-जंतु सक्रिय हो जाते हैं और अंधेरे में दुर्घटना या किसी अप्रिय घटना की संभावना बनी रहती है। ऐसे में स्ट्रीट लाइटों का बंद रहना नगर पालिका की घोर लापरवाही को दर्शाता है।

नगरवासियों में रोष, कांग्रेस का ज्ञापन

स्थानीय नागरिकों में भी इस अव्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है, जिसमें 15 दिनों की समयसीमा तय की गई है। ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया है कि यदि तय समय में लाइटें चालू नहीं की गईं, तो कांग्रेस जन नगर पालिका का घेराव करेंगे।

करोड़ों की लाइटें धूल फांक रहीं

वादीर खान ने सवाल उठाया कि जब नगर पालिका ने करोड़ों रुपए की स्ट्रीट लाइटें खरीदी हैं, तो वे चालू क्यों नहीं हैं? यह भ्रष्टाचार या कुप्रबंधन का संकेत है

आंदोलन की तैयारी

कांग्रेस ने चेताया है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो घेराव के साथ-साथ जोरदार आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन, नारेबाजी और नगर पालिका की जवाबदेही तय करने तक आंदोलन जारी रहेगा।अब देखना यह है कि नगर पालिका इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेती है और क्या कोई ठोस कार्रवाई होती है या नहीं।

भीषण गर्मी में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में रतनपुर की समस्याओं की खुली पोल
आज फोकस में

भीषण गर्मी में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में रतनपुर की समस्याओं की खुली पोल

तालाब की शासकीय भूमि पर खेत बनाकर अतिक्रमण को लेकर नवागांव (हरदाडीह) सरपंच ने किया सीपत तहसील में शिकायत

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायत, सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज
आज फोकस में

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायत, सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज

रायपुर : गर्मी में राहत और सतत बनी रहे रोशनी : शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली
आज फोकस में

रायपुर : गर्मी में राहत और सतत बनी रहे रोशनी : शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित
आज फोकस में

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp