Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्रावण मास की अंतिम सोमवार के पवन शुभ अवसर पर भगवान भोलेनाथ जी का किया गया रूद्राभिषेक

बेलगहना:— पूज्य श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद महाराज जी के पावन सानिध्य में भगवान भोलेनाथ जी का रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न किया गया।पूज्य स्वामी जी की सानिध्य में सभी आश्रमों में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है,उन्ही क्रम में गणेशपुरी करिआम आश्रम और मानस तीर्थ सोनकुंड में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । पूज्य स्वामी जी का आगमन प्रातः 9.00 बजे गणेशपुरी कारिआम आश्रम में हुआ। तत्पश्चात पूज्य स्वामी जी के द्वारा भगवान शिव जी की विधिवत शिवपूजन एवं पार्थिव शिवलिंग की पूजा कर विसर्जन किया गया । इस कार्यक्रम में आस पास के ग्रामीण अंचल से श्रद्धालुगण उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ जी से अपनी अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की आशीर्वाद मांगी।

करिआम का नाम माँ काली के नाम से जाना जाता है यहाँ की माँ भगवती माता काली जी की महिमा समुचा भारत में प्रसिद्ध है।यहाँ भगवान गणेश जी स्वयंभु के रूप में विराजमान है, गणेश जी इस क्षेत्र के विघ्नहर्ता के रूप में जाने जाते है, इसीलिए यह श्रद्धालु भक्तों का आस्था का केन्द्र बना हुआ है यहाँ लोगो का आना जाना लगा रहता है। यहाँ पूजा पाठ करने के बाद पूज्य स्वामी जी मानस तीर्थ सोनकुंड के लिए प्रस्थान किये। सोनकुंड में पूज्य स्वामी जी भगवान शोणेश्वर महादेव जी का पंचद्रव्य से अभिषेक किए,और हर हर महादेव शंभू गान कर संकीर्तन करते हुये, सभी श्रद्धालु भक्तगण मस्ती मे झूमते हुये,पार्थिव शिवलिंग को विसर्जन किए। सोनकुंड आश्रम बड़े बड़े संतो की तपोभूमि रही है, उन्ही की कृपा और आशीर्वाद से यह मानस तीर्थ के नाम से पहचाना जाता है ।

पूजा संपन्न होने के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया जिनमे सभी भक्तजन प्रसाद ग्रहण किए। मानस तीर्थ सोनकुंड में संध्या वंदन पश्चात संगीत का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम मे बहुत ही दूर दूर से श्रद्धालुगण भगवान भोलेनाथ जी की अभिषेक में सम्मिलित रहे, जिनमे लोरमी,मुंगेली गौरेला, पेंड्रा,कुरुवार,बरपाली,कोंचरा, केंदा,सोनसाय नवागाँव आदि अंचल से श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp