Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की 12वीं की टॉपर परी सिंघई को आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों आज मिलेगा स्वर्णशारदा अवॉर्ड

छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य जिले गौरेला—पेंड्रा—मरवाही में शैक्षणिक सत्र 2024—25 में माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा मे गौरेला के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल सेमरा की कक्षा 12 की कामर्स संकाय की छात्रा परी सिंघई ने 92.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में टॉप किया है। परी सिंघई के पिता संदीप सिंघई व्यवसायी है जबकि माता रश्मि सिंघई गृहणी है। परी की बड़ी बहन निजी स्कूल में शिक्षिका है जबकि छोटा भाई अभी कक्षा नवमी मंं पढाई करता है।
सफलता के लिये यदि जुनून हो और दृढ संकल्प से पढाई की जावे तो किसी भी अभाव में भी लक्ष्य को पाया जा सकता है। परिवार वालों के प्रोत्साहन से जिले में टॉप किया। परी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता के अलावा स्कूल के शिक्षक जितेश दास और प्राचार्य नरेन्द्र तिवारी को देती हैं। परी की इस सफलता का कयास रिजल्ट आने के पहले सभी को तो था पर प्रदेश में भी प्रावीण्य सूची में स्थान अर्जित करने की उम्मीद भी थी। परी आगे चलकर चार्टर्ड एकाउंटेंट बनना चाहती हैं और इसके लिये उसने तैयारी भी शुरू कर दी है। परी का पढ़ाई के प्रति जुनून का कयास इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब पुराना घर टूट रहा था तब उसने 12वीं की पढ़ाई शुरू करने के साथ ही दीवार में अपना लक्ष्य लिख दिया था कि 12वीं में टॉप करना है और इस लक्ष्य को लेकर उसने कोई कोर कसर नहीं छोड़ा और आखिरकार सफलता हासिल कर ही लिया और आज पूरा जिला परी सिंघई की इस सफलता से काफी गौरवान्वित है।

जिले में टॉपर के रूप में अब लोकप्रिय न्यूज चैनल आईबीसी 24 के द्वारा स्वर्णशारदा अवार्ड से आज 16 अगस्त 2025 को रायपुर में प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों पुरस्कृत किया जा रहा है जिसको लेकर जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडाबी और पुलिस अधीक्षक एस आर भगत ने भी परी को बधाई दी और आगे उज्ज्वल भविष्य की कामनांए किये और परी का उत्साहवर्धन किया। परी और उसके परिवार के लोग भी आईबीसी 24 के स्वर्णशारदा अवार्ड और 50 हजार रुपए की स्कॉलरशिप दिये जाने को लेकर काफी खुश हैं और इसकी सराहना कर रहे हैं। परी की सफलता से जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने लगाई जनचौपाल
आज फोकस में

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास
आज फोकस में

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण
आज फोकस में

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की पहल पर कुरुषनार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
आज फोकस में

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की पहल पर कुरुषनार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नक्सल मुक्त बस्तर के नव निर्माण में समाज निभाए अग्रणी भूमिका : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
आज फोकस में

नक्सल मुक्त बस्तर के नव निर्माण में समाज निभाए अग्रणी भूमिका : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp