Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओसाका की एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित

रायपुर,:—-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान ओसाका स्थित एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कंपनी को छत्तीसगढ़ में अत्याधुनिक खाद्य प्रसंस्करण इकाई तथा उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सुविधा स्थापित करने का प्रस्ताव दिया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ये परियोजनाएँ न केवल कृषि मूल्य शृंखलाओं को मज़बूत करेंगी बल्कि उच्च-तकनीकी विनिर्माण को भी प्रोत्साहित करेंगी और राज्य के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर नए रोजगार अवसर सृजित करेंगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण, सुगम प्रक्रिया और प्रत्येक स्तर पर सहयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री साय ने आशा व्यक्त की कि एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड की प्रस्तावित खाद्य प्रसंस्करण इकाई से किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और कृषि आधारित उद्योगों को नई मजबूती प्राप्त होगी। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सुविधा राज्य को उच्च-तकनीकी उत्पादन का नया केंद्र बनाएगी और युवाओं को आधुनिक उद्योगों से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वास जताया कि ये निवेश परियोजनाएँ आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को न केवल देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी उद्योग और निवेश का प्रमुख केंद्र बनाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता जनता की समृद्धि, युवाओं का भविष्य और निवेशकों का विश्वास है, और इसी संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती, 8 अक्टूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
आज फोकस में

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती, 8 अक्टूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

देखें पुलिस विभाग में हुलेश्वर प्रसाद जोशी के पदस्थापना, कार्य, योगदान एवं उपलब्धियों की संक्षिप्त जानकारी
आज फोकस में

देखें पुलिस विभाग में हुलेश्वर प्रसाद जोशी के पदस्थापना, कार्य, योगदान एवं उपलब्धियों की संक्षिप्त जानकारी

कांग्रेस असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार, बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
आज फोकस में

कांग्रेस असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार, बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

चक्रधर समारोह के मंच पर 9 साल की जिज्ञासा ने बिखेरा कथक का जादू
आज फोकस में

चक्रधर समारोह के मंच पर 9 साल की जिज्ञासा ने बिखेरा कथक का जादू

सतनामी समाज में चुनावी बिगुल का समापन, कुंज बिहारी टंडन बने अध्यक्ष सुनील कुर्रे को मीडिया प्रभारी की कमान
आज फोकस में

सतनामी समाज में चुनावी बिगुल का समापन, कुंज बिहारी टंडन बने अध्यक्ष सुनील कुर्रे को मीडिया प्रभारी की कमान

रतनपुर में आज सजेगा संस्कृति का रंग, बज्र गणेश उत्सव समिति कराएगी भव्य गोटीपुआ नृत्य
आज फोकस में

रतनपुर में आज सजेगा संस्कृति का रंग, बज्र गणेश उत्सव समिति कराएगी भव्य गोटीपुआ नृत्य

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp